अपराध समाचार
आरोपी की गिरफ्तारी में मदद के लिए एएसआई ने मांगी थी 20 हजार की रिश्वत, गिरफ्तार
- 207 Views
- April 12, 2018
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बिहार सर्विलांस इनवेस्टीगेशन ब्यूरो की एक टीम ने बुधवार को सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना में पदास्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) भगवान ठाकुर को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.
ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाना के लगुनियां गांव निवासी सिन्टु यादव ने सर्विलांस इनवेस्टीगेशन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि कि भगवान ठाकुर एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी एवं केस डायरी में मदद करने के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं.
ब्यूरो द्वारा मामले को सही पाया और फिर पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद जमीरउद्दीन के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया. अधिकारी ने बताया कि तय समय के अनुसार बुधवार को त्रिवेणीगंज थाना के मुख्यद्वार पर सिन्टु जैसे ही एएसआई को बतौर रिश्वत 20 हजार रुपये दे रहा था, धावा दल ने कार्रवाई करते हुए एएसआई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.आरोपी एएसआई से पूछताछ की जा रही है.