अपराध समाचार
केरल के व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, घर में दफन कर दिया शव
- 193 Views
- April 27, 2018
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है कि शारजाह में 36 साल की एक भारतीय महिला का शव उसके घर के एक कमरे में दफन पाया गया. द खालीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसियों द्वारा भारतीय परिवार के घर से गंदी बदबू आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे रहते थे. फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ पहुंची पुलिस की टीम ने स्निफ डॉग्स की मदद से शव को बाहर निकाला.
शुरुआती फॉरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या एक महीने पहले हुई थी लेकिन उसे सही तरीके से नहीं दफनाया गया था. सीआईडी के एक अधिकारी के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ है कि पारिवारिक विवाद को लेकर महिला के पति ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी जिसके बाद उसने महिला को दफनाया और घर को बाहर से ताला लगाकर दरवाजे पर ‘मकान किराए के लिए खाली’ होने का बोर्ड लगा दिया. अपराध को अंजाम देने के बाद पति तुरंत ही अपने बच्चों के साथ केरल निकल गया.