अपराध समाचार
बिहार में ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाएं, आरजेडी नेता की हत्या
- 440 Views
- August 20, 2016
- By sochindia
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के नौगछिया इलाके में बेखौफ बदमाशों ने आरजेडी नेता और वार्ड पार्षद विनोद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात उस वक्त हुई जब विनोद घर से अपने होटल की तरफ जा रहे थे। तभी तीन मोटरसाइकिल सवार 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। विनोद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं शुक्रवार देश शाम बीस लाख रुपए रंगदारी नही देने पर मोतिहारी शहर के नामी मोबाइल व्यवसायी की दुकान में घुस कर अपराधियों ने गोलीमार दी। जिसके बाद विक्रम की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विक्रम की मोबाइल एजेंसी गणपति ट्रेडर्स शहर के मधुबन चौक पर है। यहां विक्रम से कुछ दिन पहले अपराधियों ने नेपाली नंबर से फोन पर बीस लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। जिसकी सूचना विक्रम ने छतौनी थाना पुलिस को दिया था। फिर भी पुलिस अपराधी को पकड़ने में नाकामयाब रही और यही वजह है कि शुक्रवार शाम भीड़भाड़ वाले इलाके में अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए दुकान पर गोलीबारी की।
हांलाकि इसके अलावा छपरा जिले के जनता बाजार थाने के शम्भू छपरा गांव के करीब ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक साकिब रजा पर चाकू से हमला कर पैसे लूट रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पीट पीटकर मार डाला। वारदात शुक्रवार शाम की है जब साकिब पैसा लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी अपराधियों ने हमला कर दिया जिसके बाद साकिब ने शोर मचाया। इसी दौरान आसपास के लोग पहुंच गए। अपराधियों को पीट पीटकर मार डाला।
वैसे बिहार में जिस तरह से पिछले दिनो में अपराध बढ़ा है और अपराधी बेलगाम हुए है। इसको लेकर विपक्ष की बात तो छोड़ दीजिये सत्ता में बैठे नेता भी अपनी सरकार पर सवाल खड़े कर चुके हैं।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.