अपराध समाचार
पेड़ से लटका मिला लड़की का शव, रेप के बाद हत्या का आरोप
- 144 Views
- March 21, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में फिर एक बार अपराध की नई कहानी लिखी गई है. इस सनसनीखेज मामले में एक लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है. परिजनों का आरोप है कि बलात्कार के बाद उसकी हत्या की गई है. साथ ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगा है.
खानपुर इलाके में पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ
बुलंदशहर के खानपुर इलाके में पेड़ से लटका हुआ शव बरामद हुआ. छात्रा के परिवार वाले बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगा रहे हैं. घरवालों का कहना है कि 13 तारीख को ही लड़की घर से लापता हुई थी और सोमवार को उसका शव गांव के पास ही पेड़ से लटका हुआ मिला.
गायब होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई में तेजी नहीं दिखाई
घरवालों का आरोप है कि लड़की के गायब होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई में तेजी नहीं दिखाई, इसलिए उसकी जान चली गई. लड़की की हत्या का आरोप गांव के ही दो लड़कों पर लग रहा है. पुलिस के बड़े अधिकारी का कहना है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई होगी और दोषी भी पकड़े जाएंगे. हालांकि, दुष्कर्म और हत्या की थ्योरी को पुलिस प्राथमिक जांच के बाद नकार रही है.