अपराध समाचार
हैदराबाद, यूपी के बाद अब पश्चिम बंगाल में युवती को जिंदा जलाया, रेप की आशंका
- 151 Views
- December 05, 2019
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
हैदराबाद, उन्नाव के बाद अब पश्चिम बंगाल के मालदा में एक युवती का जला हुआ शव मिला है. फिलहाल शव की शिनाख़्त नहीं हो पाई है. पुलिस के मुताबिक शव के पोस्टमार्टम के बाद ही बलात्कार की पुष्टि हो पाएगी.
हालांकि आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया, फिर आग के हवाले कर दिया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 20 साल बताई जा रही है. युवती के शव पर चोट के कई निशान भी पाए गए हैं. जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि जलाने से पहले युवती के साथ दुष्कर्म किया गया और इस दौरान हाथापाई भी हुई जिसमें लड़की को गंभीर चोटें आईं हैं.
मालदा डीएसपी प्रसंता देबनाथ ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, ”शव को केरोसिन से जलाया गया. मुझे संदेह है कि घटना 4 दिसंबर की रात की है. शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं. फ़िलहाल आगे की जांच की जा रही है.”