अपराध समाचार
फेसबुक लाइव चलाकर लगा ली फांसी, दीवारों पर लिखा था ‘सुसाइड नोट’
- 159 Views
- April 17, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
हरियाणा के सोनीपत में बीती देर रात देव नगर के रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फांसी लगा ली. चौंकाने वाली बात यह थी कि उसने फेसबुक के जरिये आत्महत्या का लाइव वीडियो पोस्ट किया. इसके साथ ही कमरे की दीवार पर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कहानी भी लिखी है.
उसने दीवार पर अपने मौत के कारणों के बारे में लिखा है
उसने दीवार पर अपने मौत के कारणों के बारे में लिखा है. इसके अलावा उसने 60 पेज की एक डायरी में अपनी मौत की पूरी कहानी भी लिखी है. इस पूरी कहानी में उसने दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल और एएसआई पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप भी लगाया है.
प्रेम प्रंसग का पता उनके पड़ोस में रहने वाले दीपक को चल गया था
पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़ कर कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक की पत्नी किरण और उसकी बहन नीलम ने बताया है कि दिल्ली पुलिस में तैनात उषा बोस नाम की हेडकांस्टेबल उऔर एएसआई सुरेश वत्स के बीच चल रहे प्रेम प्रंसग का पता उनके पड़ोस में रहने वाले दीपक नाम के युवक को चल गया था.
‘मेरी मौत का जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ सुरेश वत्स और उषा बोस हैं’
जिसके चलते ये दोनों उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे. उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने कल दीवार पर पहले सुसाइड नोट लिखा और फिर फेसबुक पर अपनी लाइव फांसी चलाकर जीवनलीला समाप्त कर ली. दीपक ने लिखा है कि ‘मेरी मौत का जिम्मेवार सिर्फ और सिर्फ सुरेश वत्स और उषा बोस हैं.’
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.