अपराध समाचार
ओलंपिक रनर टायसन गे की बेटी की गोली लगने से मौत
- 537 Views
- October 17, 2016
- By admin
- in अपराध समाचार, खेल, समाचार
- 0 Comments
- Edit
nobanner
ओलंपिक रनर टायसन गे की 15 साल की बेटी की गले में गोली लगने से मौत हो गई है और पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने एक बयान में कहा ,‘‘ट्रिनिटी गे की केंटुकी मेडिकल सेंटर यूनिवर्सिटी में मौत हो गई.’’ गे के एजेंट मार्क वेटमोर ने भी इसकी पुष्टि की. पुलिस ने कल शाम कहा कि इस सिलसिले में 21 साल के दवोंता मिडिलब्रूक्स को गिरफ्तार किया गया है. बयान में कहा गया कि जांचकर्ताओं का मानना है कि मिडिलब्रूक्स उस समय पार्किंग इलाके में था और उसने गोलियां चलाई.
Share this: