अपराध समाचार
बुलंदशहर गैंगरेप: 5 गिरफ्तार, पीड़िता के पिता बोले- 3 महीने में न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा सुसाइड
- 423 Views
- August 01, 2016
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
पीड़िता के पिता ने कहा- तीन महीने के अंदर दो न्याय
उत्तर प्रदेश बुलंदशहर में मां और बेटी के साथ गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने वादा किया है कि सोमवार को सभी आरोपियों की गिरफ्तार हो जाएगी. उधर रेप पीड़िता नाबालिग लड़की के पिता ने कहा कि अगर दोषियों को तीन महीने के अंदर सजा नहीं दिलाई गई तो उनका पूरा परिवार आत्महत्या कर लेगा.
5 पुलिस अफसर सस्पेंड
पिता ने कहा कि पुलिस ने हमें तीन महीने की डेडलाइन दी है. येवारदात खराब लॉ एंड ऑर्डर के चलते ही हुई है. अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम जहर खा लेंगे. उन्होंने कहा कि हम उन बदमाशों की आंखें निकाल लेंगे. इससे पहले इस मामले में लापरवाही करने वाले एसएसपी, सिटी एसपी और सीओ समेत पुलिस के पांच अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया.
क्या है पूरा मामला?
ये वारदात शुक्रवार रात की है. पीड़ित परिवार दो बड़े भाई शनिवार रात को मां की तेहरवीं करने घर जा रहे थे. एसेंट कार में दोनों भाई, दोनों पत्नी और बड़े भाई का बेटा और और छोटे भाई की 11 साल की बेटी थी. दर्जनभर बदमाशों ने हथियार के बल पर गाड़ी पर लोहे की भारी चीज फेंककर भ्रम फैलाया कि गाड़ी में कोई खराबी आ गई है. जब गाडी रुकी, तो बदमाशों ने पहले तो लूटपाट की और बाद में गाड़ी में मौजूद मां और उसकी 11 साल की बेटी को हाइवे से खींचकर खेतों में ले गए और उनका गैंगरेप किया. हैरानी की बात ये है कि घटनास्थल से पुलिस चौकी कुछ ही दूरी पर थी.