अपराध समाचार
नशे में धुत पड़ोसी ने सवा साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
- 215 Views
- May 09, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
शहर की जम्मू कॉलोनी में धुत पड़ोसी ने दरिंदगी की सारी सीमाएं पार कर दीं। उसने सवा साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। दंपती अपने तीन बच्चों को साथ लगते क्वार्टर में रह रहे पड़ोसियों के हवाले छोड़ कर गया था। परिवार जब बाहर से लौटा तो बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। लोगों ने अभियुक्त को पकड़ कर पहले तो उसकी पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बता दें कि इससे पहले शहर के लाजपत नगर में 24 अप्रैल की रात ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ था।
लोगों ने अभियुक्त की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया
जींद के बांगडू कलां निवासी व ट्रक ड्राइवर अपनी पत्नी, दो लड़कों व एक सवा साल की बच्ची के साथ जम्मू कॉलोनी में एक क्वार्टर में किराये पर रहता है। उसके पड़ोस में बिहार के जिला औरंगाबाद के सिहुवा टोला निवासी कुंदन भी रहता है। कुंदन का परिवार बिहार में ही रहता है। कुंदन एक प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता है।
इसी कॉलोनी की दूसरी गली में बच्ची का मामा रहता है। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे बच्ची के पिता के पास मामा का फोन आया कि उसके पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है। इसलिए वे उसे दवा दिलवा लाएं। पति-पत्नी अपने दोनों लड़कों व सवा साल की बच्ची को घर पर ही छोड़ कर चले गए। जाते समय कुंदन से कह गए कि वे थोड़ी देर में आ जाएंगे। वह उनके बच्चों का ख्याल रखे।
दोनों के जाने के बाद कुंदन उनके घर में चला गया। उस वक्त उसने शराब पी रखी थी। कुंदन ने सवा साल की बच्ची को उठाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के माता-पिता लौटे तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पड़े देखा। बच्ची को देखते ही मां बेहोश हो गई। उसके पिता ने कुंदन को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। पता लगने पर उन्होंने कुंदन की जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। बच्ची के माता-पिता उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में लेकर गए।
गांधी नगर चौकी इंचार्ज धर्मपाल सिंह का कहना है कि बच्ची से दुष्कर्म की शिकायत पर अभियुक्त पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.