अपराध समाचार
एक्ट्रेस बनने के लिए घर से भागीं चार लड़कियां, सीसीटीवी से खुला ये राज
- 145 Views
- July 27, 2019
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
दिल्ली महिला आयोग को 3 जुलाई को दिल्ली के किराड़ी से 4 लड़कियों के गायब होने सूचना मिली. दो लड़कियां जिनकी उम्र 17 साल और 15 साल थी, वे सगी बहनें हैं. इसके अलावा दो अन्य 14 साल की लड़कियां उनकी पड़ोसी थीं. ये सभी नाबालिग लड़कियां दिल्ली महिला आयोग और दिल्ली पुलिस के संयुक्त प्रयास से अपने घर वापस लौट आई हैं.
बता दें कि लड़कियों के माता-पिता ने उनकी गुमशुदगी की सूचना दिल्ली के प्रेम नगर थाने में दर्ज करवाई. साथ ही उन्होंने दिल्ली महिला आयोग की महिला पंचायत से संपर्क किया. महिला पंचायत ने तुरंत इस मामले की जानकारी दिल्ली महिला आयोग को दी.
महिला पंचायत की मेंबर इंचार्ज फिरदौस खान ने फौरन इस मामले को दिल्ली पुलिस के समक्ष रखा. इसके बाद दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग की एक संयुक्त टीम का गठन हुआ.
लड़कियों के माता-पिता ने बताया कि लड़कियां हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से ट्रेन पर बैठी हैं. टीम तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक की. फुटेज देखने पर पता चला कि लड़कियां मुंबई जाने वाली ट्रेन में चढ़ी हैं.
लड़कियों की फोटो तुरंत मुंबई पुलिस को भेजी गई, जिसके बाद लड़कियों की तलाशी मुंबई में हुई. आयोग की टीम ने गुमशुदा लड़कियों के सोशल मीडिया अकाउंट चेक किए, तो पता चला कि एक लड़की ने अनजान आदमी के साथ एक फोटो फेसबुक पर डाली हुई थी. जब लड़कियों के दोस्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वो उस आदमी को नहीं जानते.
19 जुलाई को एक लड़की ने अपने माता-पिता को फोन किया और बताया कि अभी वे सूरत में हैं और दिल्ली वापस आना चाहती हैं. उसके बाद एक आदमी ने लड़की के पिता को फोन किया कि लड़कियां उसके साथ पिछले 18 दिनों से रह रही हैं और उनके परिवार वाले उन्हें ले जा सकते हैं.
महिला पंचायत की मेंबर इंचार्ज फिरदौस खान ने तुरंत पुलिस उपायुक्त से संपर्क किया, जिन्होंने सूरत जाने के लिए एक टीम का गठन किया. दिल्ली पुलिस लड़कियों को दिल्ली वापस लेकर आई और उनको अदालत के समक्ष पेश किया. अब उन लड़कियों को उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है.
लड़कियों ने बताया कि वे बॉलीवुड अभिनेत्री बनना चाहती थीं, इसलिए फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए घर से भाग गई थीं. मगर वे सूरत में उतर गईं जहां एक आदमी से मिलीं, जो उन्हें अपने घर ले गया और उनका सामान ले लिया.
लड़कियों ने बताया कि उस आदमी ने उन्हें किसी तरह से परेशान तो नहीं किया, मगर वे वहां रहते-रहते परेशान हो गईं, इसीलिए उन्होंने अपने माता-पिता को दिल्ली वापस ले जाने के लिए फोन किया.
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘दिल्ली पुलिस और दिल्ली महिला आयोग के संयुक्त प्रयास से चार लड़कियों को बचा लिया गया. मैं यह सोच कर ही कांप उठती हूं कि अगर ये लड़कियां सही समय पर न बचाई जातीं, तो इनके साथ क्या होता. मैं सभी माता-पिता से यह आग्रह करती हूं कि वे समय-समय पर अपने बच्चों से बात और उनको घर से भागने के खतरों के बारे में आगाह कराएं. साथ ही पुलिस को भी ऐसे मामले में मानव तस्करी के एंगल को भी ध्यान में रखते हुए ठीक से जांच करनी चाहिए.’
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.