अपराध समाचार
दिल्ली पुलिस भी ‘ब्लैंक कॉल’ से है परेशान, फर्जी कॉल करने वालों की खैर नहीं
- 323 Views
- December 29, 2016
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
रोजाना दिल्ली पुलिस को औसतन 72,000 ‘ब्लैंक कॉल’ आते हैं. इनमें कुछ लोग तो ऐसे हैं जो कथित तौर पर गलती से 50 बार से ज्यादा दफा पुलिस नियंत्रण कक्ष(कंट्रोल रूम) का नंबर मिला चुके हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, फिलहाल ‘100’ नंबर के साथ-साथ ‘112’ नंबर का भी ट्रायल चल रहा है.
हेल्पलाइनों पर पुलिस को रोज औसतन 72,000 ब्लैंक कॉल आते हैं
ऐसे में दोनों हेल्पलाइनों पर पुलिस को रोज औसतन 72,000 ब्लैंक कॉल आते हैं. पहले औसतन एक दिन में 27,000 फोन कॉल आते थे, जिनमें से करीब 40 प्रतिशत ब्लैंक कॉल होते हैं. दिल्ली पुलिस ने फिलहाल ऐसे फोन करने वाले लोगों की सूची तैयार की है जो बार-बार फोन करके नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों को ‘परेशान’ करते हैं.
घूस की ‘EMI’ : नोटबंदी के बाद रिश्तखोरों का नया पैंतरा, किश्त में ले रहे पैसा
संबंधित जिलों के पुलिस उपायुक्तों के साथ साझा की है
पुलिस ने यह सूची दूरसंचार विभाग और संबंधित जिलों के पुलिस उपायुक्तों के साथ साझा की है. अधिकारी ने कहा, इस सूची में ऐसे लोगों के नाम हैं जिन्होंने आपात नंबरों ‘100-112’ पर ‘बिना बात’ चार बार या उससे ज्यादा बार फोन किया है.
एक दिन तो हमें 99,000 से ज्यादा ब्लैंक कॉल आए
उन्होंने कहा, ‘एक दिन तो हमें 99,000 से ज्यादा ब्लैंक कॉल आए. पिछले कुछ सप्ताह में हमने इस फोन कॉल का विश्लेषण किया है और फोन करने वाले 67 लोगों की सूची तैयार की है. जिन्होंने चार से ज्यादा बार कॉल किया है. हमने इसे दूरसंचार विभाग को भेजा है.’
दर्दनाक ! मिड-डे मील के खौलते सांभर में गिरा 5 साल का मासूम, नहीं बचा पाए डॉक्टर
100 और 112 पर करीब 70 बार या उससे ज्यादा कॉल किए
पीसीआर ईकाई ने कुछ ऐसे लोगों का पता लगाया है जिन्होंने 100 और 112 पर करीब 70 बार या उससे ज्यादा कॉल किए हैं. पुलिस ने उनका पता खोज निकाला है और उसे संबंधित पुलिस उपायुक्त के साथ साझा किया है.
उनमें से ज्यादातर ने कहा कि कॉल गलती से लग गया
उन्होंने कहा, ‘हमने इनमें से कई नंबरों पर फोन किया और उनमें से ज्यादातर ने कहा कि कॉल गलती से लग गया. उन्होंने एक या दो बार गलती से फोन किया होगा, लेकिन यह संभव नहीं है कि किसी ने 70-80 बार गलती से कॉल किया हो.’