अपराध समाचार
सोशल मीडिया में कमेंट किया तो गई कलेक्टरी, ‘जया’ को बधाई देने पर इन्हें हटाया
- 488 Views
- August 28, 2016
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
nobanner
503 Service Unavailable
सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर एक और कलेक्टर को जिले से हटना पड़ा। पहले अजय गंगवार को हटाया गया था, अब नरसिंहपुर के कलेक्टर सिबि चक्रवर्ती काे उप सचिव मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। चक्रवर्ती ने विधानसभा चुनाव जीतने पर जयललिता को बधाई दे दी थी।
-बहरहाल, राज्य शासन ने शनिवार को 13 जिलों के कलेक्टरों को बदलते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
-चार दिन पहले 33 आईएएस अफसरों की सूची जारी की गई थी, जिसमें कोई कलेक्टर नहीं था। लिहाजा तभी से कलेक्टरों की सूची का इंतजार किया जा रहा था।
-आईएएस अधिकारियों की एक सप्ताह में आई दूसरी सूची में एक ओर तो मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ उपसचिव अनिल सुचारी विदिशा के कलेक्टर बने, वहीं मुख्य सचिव कार्यालय में पदस्थ रमेश भंडारी को भी छतरपुर की कलेक्टरी सौंपी गई है।
-साफ है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के करीबियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है।

-सुचारी को मुख्यमंत्री के पसंदीदा जिले विदिशा की कमान सौंपी गई है। इधर, राज्य सरकार ने शिकायतें मिलने के कारण चार कलेक्टरों को भी हटाया है।
-इसमें शिवपुरी कलेक्टर राजीव चंद्र दुबे, अशोकनगर कलेक्टर अरुण कुमार तोमर, शाजापुर कलेक्टर राजीव शर्मा और नरसिंहपुर कलेक्टर सिबि चक्रवर्ती शामिल हैं।
प्रमोटियों को फिर मौका
-मौजूदा आईएएस अफसरों की सूची में प्रमोटियों पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें कलेक्टर बनाया गया है।
-मौजूदा आईएएस अफसरों की सूची में प्रमोटियों पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें कलेक्टर बनाया गया है।
-प्रमोटी अधिकारियों आशीष सक्सेना, बाबू सिंह जामोद, अनिल सुचारी, डॉ. रामराव भोंसले, ओपी श्रीवास्तव, दीपक सिंह और रमेश भंडारी शामिल हैं।
-उज्जैन कलेक्टर कवींद्र कियावत चूंकि कमिश्नर बन गए थे, इसलिए उन्हें उज्जैन से हटाकर मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। उनकी पोस्टिंग भी जल्द होने की संभावना है।
-2004 बैच की अलका श्रीवास्तव के बैच के सभी अधिकारी कलेक्टर बन चुके हैं। अलका रह गईं थीं, इस सूची में उन्हें भी शाजापुर कलेक्टर बनाया गया है।
सूची इस प्रकार है
| नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| कवींद्र कियावत | कलेक्टर, उज्जैन | सचिव, मंत्रालय |
| एमबी ओझा | कलेक्टर, विदिशा | अपर सचिव, स्कूल शिक्षा |
| मसूद अख्तर | कलेक्टर, छतरपुर | संचालक, एड्स |
| ज्ञानेश्वर बी पाटिल | कलेक्टर, बैतूल | अपर सचिव, उच्च शिक्षा |
| राजीव चंद्र दुबे | कलेक्टर, शिवपुरी | अपर सचिव, परिवहन |
| प्रमोद कुमार गुप्ता | संचालक, तकनीकी शिक्षा | अपर आयुक्त (राजस्व), सागर |
| अरुण कुमार तोमर | कलेक्टर, अशोक नगर | सचिव, राजस्व मंडल, ग्वालियर |
| एसएनएस चौहान | कलेक्टर, पन्ना | कलेक्टर, सिंगरौली |
| राजीव शर्मा | कलेक्टर, शाजापुर | उप सचिव, मंत्रालय |
| अलका श्रीवास्तव | अपर आयुक्त (राजस्व), सागर | कलेक्टर, शाजापुर |
| अरुणा गुप्ता | कलेक्टर, झाबुआ | एमडी, डेयरी फेडरेशन |
| आशीष सक्सेना | उप प्रशासक, सीपीए | कलेक्टर, झाबुआ |
| बाबूसिंह जामोद | संचालक, लोक शिक्षण | कलेक्टर, अशोक नगर |
| अनिल सुचारी | उप सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय | कलेक्टर, विदिशा |
| भोंडवे संकेत शांताराम | कलेक्टर, होशंगाबाद | कलेक्टर, उज्जैन |
| शशांक मिश्रा | कलेक्टर, सिंगरौली | कलेक्टर, बैतूल |
| डॉ. रामराव भोंसले | सीईओ, जिपं, सीहोर | कलेक्टर, नरसिंहपुर |
| ओपी श्रीवास्तव | उप सचिव, नगरीय विकास | कलेक्टर, शिवपुरी |
| दीपक सिंह | अपर कलेक्टर, इंदौर | कलेक्टर, बुरहानपुर |
| रमेश भंडारी | उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय | कलेक्टर, छतरपुर |
| आइरिन सिंथिया जेपी | कलेक्टर, बुरहानपुर | कलेक्टर, पन्ना |
| सिबि चक्रवर्ती | कलेक्टर, नरसिंहपुर | उप सचिव, मंत्रालय |
| अविनाश लवानिया | मेला अधिकारी, उज्जैन | कलेक्टर, होशंगाबाद |
| आशीष सिंह | अपर आयुक्त, नगर निगम, उज्जैन | आयुक्त, नगर निगम, उज्जैन |
ये भी हुआ बदलाव
– अश्विनी राय अब डेयरी फेडरेशन के एमडी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
– अजीत कुमार भी राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के अतिरिक्त परियोजना संचालक पद के प्रभार से मुक्त होंगे।
– आईएएस अधिकारी नंदकुमारम के पदभार ग्रहण करने पर इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के एमडी एम सेलवेंद्रन राज्य लोकसेवा प्राधिकरण के कार्यपालक संचालक के दायित्व से मुक्त होंगे।
– व्ही किरण गोपाल संचालक एड्स की जिम्मेदारी से मुक्त होंगे।

नरोत्तम के दामाद बने होशंगाबाद कलेक्टर
-जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद व उज्जैन नगर निगम आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) और मेला अधिकारी (सिंहस्थ) अविनाश लवानिया को होशंगाबाद का कलेक्टर बनाया गया है।
-जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा के दामाद व उज्जैन नगर निगम आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) और मेला अधिकारी (सिंहस्थ) अविनाश लवानिया को होशंगाबाद का कलेक्टर बनाया गया है।
-सिंहस्थ के बाद से ही इस बात के कयास लग रहे थे । एसएनएस चौहान को कलेक्टर पन्ना से बड़े जिले सिंगरौली की कमान दी गई है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.