अपराध समाचार
सत्येंद्र दुबे हत्याकांड का आरोपी सहित 5 डकैत गिरफ्तार
- 156 Views
- November 04, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
नालंदा पुलिस एवं एसटीएफ ने हथियार और केन बम के साथ 5 डकैत को गिरफ्तार किया है। ये सभी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में निकले हुए थे। गिरफ्तार अपराधियों में सत्येंद्र दुबे हत्याकांड का आरोपी भी शामिल है।
बताया जाता है कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नालंदा थाना क्षेत्र के गजराज बिग्गा गांव में कई घरों में बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एसटीएफ एवं नालंदा थाना पुलिस ने कार्रवाई की और 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार लोगों के पास से पास से 6 कैन बम 3 हथियार 20 राउंड गोली को बरामद किया गया। पकड़े गए डकैतों में चर्चित सत्येंद्र दुबे हत्याकांड का मुख्य आरोपी उदय मल्लाह शामिल है, जो कि गया जिले के चंदौती थाना के कटारी गांव का रहने वाला है। इसके अलावा कटारी गांव निवासी मोहम्मद शहंशाह छोटू, नालंदा जिला के निवासी राजीव रंजन भी शामिल है।
जानकारी के अनुसार, राजीव रंजन के इशारे पर घटना को अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस कार्रवाई की जाने से एक बड़ी घटना होने से बच गई। नालंदा एस पी सुधीर पोरिका पूरे घटना क्रम पर नजर बनाए है। पकड़ में आये लोगे से पूछताछ जारी हैं।
बता दें कि आईआईटी के इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की 2003 में हत्या की गई थी, जिसके साढ़े छह साल बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने पटना में मंटू कुमार, उदय कुमार और पिंकू रविदास को उनकी हत्या का दोषी पाया और उम्र कैद की सजा सुनाई।
दुबे ने भारत की सबसे बड़ी सड़क परियोजना में घोटालों का भंडाफोड़ करने की कोशिश की और प्रधानमंत्री तक को चिट्ठी लिख कर वहां चल रही धांधलियों के बारे में बताया। लेकिन 27 नवंबर, 2003 को वह जब तड़के बिहार के गया शहर में अपने घर जा रहे थे, तभी उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई।