अपराध समाचार
तृणमूल नेता ने लड़की को कॉलेज में पीटा, संबंध बनाने की कोशिश
- 164 Views
- January 19, 2018
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद के एक सदस्य पर कॉलेज परिसर में एक लड़की के साथ मारपीट और यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगा है. हुगली के रिश्रा में विधान चंद्र कॉलेज की छात्रा ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले कॉलेज के छात्र संघ के महासचिव शाहिद हसन खान ने उससे अनुचित मांग की. उसके इनकार करने पर खान ने यूनियन के कमरे में उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था.
कॉलेज में छात्र संघ पर वर्तमान में तृणमूल छात्र परिषद का नियंत्रण है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पहले छात्र संघ भवन के कमरे में ले गया और उससे मोबाइल मांगकर यह पूछा कि वह किससे बात करती है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की. प्रतिरोध करने पर आरोपी ने उसे अपशब्द बोले, बुरी तरह पीटा और यौन दुर्व्यवहार किया.
छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और परिवार को भी क्षति पहुंचाने की धमकी दी. उसने पुलिस में मामला दर्ज कराया लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई. वह डर की वजह से कॉलेज नहीं जा रही है.
इस बारे में कॉलेज प्रशासन का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद जांच कमेटी गठित कर दी गई है. तृणमूल छात्र परिषद ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरोपी को महासचिव के पद से हटाने के साथ-साथ पार्टी से भी निकाल दिया गया है. परिषद की राज्य प्रमुख जया दत्ता ने कहा कि हम लोग उस छात्रा की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.