अपराध समाचार
यूपी के शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण कर कत्ल, गैंगरेप की आशंका
- 127 Views
- February 19, 2018
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में रविवार को एक 12 साल की लड़की का पुलिस ने शव बरामद किया है. इस मामले में गांव के ही चार लोगों को नामजद किया गया है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी वल्देव सिंह ने बताया, “शनिवार से गायब 12 साल की लड़की काजल का शव रविवार सुबह एक खेत से बरामद किया गया है. उसका पिता दो साल पहले हुए हत्या के एक मामले में कुछ दिन पूर्व ही जमानत से रिहा हुआ है. पिता ने आशंका जाहिर की है कि दुश्मनी के चलते उसकी बेटी का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है.”
इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता नन्हे की तहरीर पर गांव के ही मदनपाल, सदनपाल और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या से इंकार नहीं किया जा रहा, इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम में स्लाइड बनवाई जा रही है.