अपराध समाचार
कई नेताओं को ‘जाल’ में फंसा चुकी है महिला, पर्स में रखती थी खुफिया कैमरा
- 133 Views
- May 03, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
‘हनी ट्रैप’ के आरोप में गिरफ्तार हुई महिला से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए है. पुलिस के मुताबिक ये एक बड़ा रैकेट है जो सिर्फ नेताओं को ही टारगेट करता था. इस रैकेट में गिरफ्तार महिला के साथ एक और भी लड़की शामिल है. इतना ही नहीं ये महिला मुजफ्फरनगर नगर के एक अपराधी के संपर्क में भी थी.
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तैयारी करने के लिए दिल्ली आयी
बताया जा रहा है कि ये महिला 5 साल पहले राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की तैयारी करने के लिए दिल्ली आयी थी. बाद में इसने यूपीएससी का एग्जाम भी दिया. लेकिन, सफल नहीं हो सकी. दिल्ली पुलिस को इसकी पढ़ाई पर भी शक है. महिला के मुताबिक उसने BA, MA इंग्लिश, MA पोलिटिकल साइंस, LLB और LLM किया है.
यह भी पढ़ें : ‘हनी ट्रैप’ में बीजेपी सांसद, हाईप्रोफाइल ‘महिला’ पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप
बीजेपी सांसद के मामले में महिला का दावा है कि सांसद ने उसे बुलाया था
लेकिन, जब पुलिस ने महिला से कुछ अंग्रेजी के शब्द लिखने को कहा तो वो लिख नहीं पाई. गुजरात के बीजेपी सांसद के मामले में महिला का दावा है कि सांसद ने उसे बुलाया था. जबकि सांसद का दावा है कि महिला ने 6 महीने पहले उससे संपर्क किया था.
ये भी कहना है कि वो कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर सांसद को लेने गई थी
महिला का ये भी कहना है कि वो कुछ दिन पहले एयरपोर्ट पर सांसद को लेने गई थी. उसी दिन सांसद ने नार्थ एवेन्यू के घर पर रेप किया था. गाजियाबाद में भी रेप किया था. सांसद ने अपनी शिकायत में एक और महिला का नाम लिया है, लेकिन आरोपी महिला का कहना है कि वो उस महिला को नहीं जानती.
यह भी पढ़ें : बुलंदशहर : हत्या के केस में हिंदू युवा वाहिनी के 6 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR
पुलिस, नेताओं और कारोबारियों से संपर्क कर रही है जिनसे महिला ने पैसे ऐंठे हैं
जांच में पता चला है कि महिला हर समय खुफिया कैमरे लेकर चलती थी. उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे. पुलिस ने महिला की निशानदेही पर कुछ CD और ऑडियो क्लिप भी बरामद की है. पुलिस उन तमाम नेताओं और कारोबारियों से संपर्क कर रही है जिनसे महिला ने पैसे ऐंठे हैं.
पुलिस को शक है कि दर्जनों नेता और कारोबारियों से महिला ने पैसे ऐंठे हैं
पुलिस को शक है कि महिला के गैंग में 5 से ज्यादा लोग हैं. पुलिस को शक है कि दर्जनों नेता और कारोबारियों से महिला ने पैसे ऐंठे हैं. लेकिन, सामने आने से हर कोई बच रहा है. बीजेपी सांसद ने पांच करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है. साथ ही कहा है कि उसे नशा देकर बेहोश कर दिया गया था और फिर तस्वीरें खींची गई थीं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.