अपराध समाचार
यूपी के डिप्टी कमिश्नर ने महिला सहकर्मी से भोपाल में किया रेप, केस दर्ज
- 174 Views
- August 07, 2018
- By admin
- in अपराध समाचार, देश, समाचार
- 0 Comments
- Edit
देश में महिला शोषण के मामले हर रोज आग की तरह फैलते जा रहे हैं. इसी बीच खबर सरकारी विभाग से है जहां उत्तरप्रदेश सरकार के वाणिज्य कर विभाग के नोएडा ऑफिस में पदस्थ डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार सिंह पर उनकी एक सहकर्मी महिला ने मध्य प्रदेश की राजधानी में रेप करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
भोपाल दक्षिण के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार सिंह पर उनके एक सहकर्मी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. वह उत्तरप्रदेश के नोएडा में वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ हैं. इस संबंध में भोपाल स्थित कमला नगर पुलिस थाने में आज मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. एसपी लोढ़ा ने बताया कि पीड़िता ने थाने में आकर सोमवार को लिखित शिकायत पत्र दिया है. लोढ़ा ने कहा कि इन दोनों की पहचान वर्ष 2010 में हुई थी और दोनों किसी काम से दो अगस्त को यहां आए थे और एक होटल में अलग-अलग कमरों में यहां रुके थे.