अपराध समाचार
यूपी के फर्रुखाबाद में बाबा वीरेंद्र देव के आश्रमों पर पुलिस ने मारा छापा
- 299 Views
- December 24, 2017
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
दिल्ली के रोहिणी इलाके में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम पर लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोपी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित के यूपी स्थित आश्रमों पर पुलिस ने शनिवार सुबह छापेमारी की. पुलिस ने यूपी के फर्रुखाबाद स्थित बाबा के कंपिल और सिकंदर बाग स्थित आश्रम पर छापा मारा. एडिशनल सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस त्रिभुवन सिंह के नेतृत्व में करीब सुबह 7 बजे पुलिस बाबा वीरेंद्र देव के सिकंदर बाग आश्रम पहुंची.
पुलिस को मुख्य गेट बंद मिला. पुलिस ने अंदर मौजूद महिलाओं से गेट खोलने के लिए कहा, तो उन्होंने गेट खोलने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने कड़ाई की और आश्रम के मुख्य दरवाजे का ताला खुलावाया. पुलिस ने अंदर जाकर कमरों के ताले तोड़े और तलाशी अभियान चलाया.
इस आश्रम में पुलिस की टीम को 38 महिलाएं और 14 पुरुष मिले. उप जिलाधिकारी बीके दुबे ने आश्रम में ही महिलाओं का बयान दर्ज किया. उन्होंने हालांकि इतना ही कहा कि प्रारंभिक जांच में आश्रम में कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है, लेकिन पड़ताल अभी जारी है.
इससे पहले, शुक्रवार को ललितपुर पुलिस ने भी बाबा के आश्रम में छापा मारा. एक घंटे तक चले तलाशी अभियान में हालांकि कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली. यहां रहने वाली महिलाओं का पुलिस ने लिखित बयान लिया है. पुलिस का कहना है अब आश्रम पर बराबर नजर रखी जाएगी.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.