अपराध समाचार
आयकर विभाग का एक्सिस बैंक ब्रांच पर छापा, 3.5 करोड़ रुपये एक्सचेंज का मामला
- 668 Views
- November 27, 2016
- By sochindia
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
2 लोगों के 3.5 करोड़ रुपये के नए नोटों के साथ पकड़े जाने पर आयकर विभाग ने एक्सिस बैंक पर छापा मारा है. आयकर विभाग ने नोट बदलने के मामले में लोगों से 3.5 करोड़ रुपये की नई करेंसी मिलने के बाद कश्मीर गेट स्थित निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक की शाखा के दो प्रबंधकों पर शिकंजा कसा है. दिल्ली पुलिस ने 2 लोगों को करीब 3.5 करोड़ रुपये की नई करेंसी के साथ पकड़ा था, जिसके बाद इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी गई थी. अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और बैंक के कम से कम 2 वरिष्ठ अधिकारी जांच के घेरे में हैं.
आयकर विभाग ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट स्थित एक्सिस बैंक की एक शाखा पर औचक छापेमार कार्रवाई की. 3.5 करोड़ रुपए के नए नोटों के साथ धरे गए 2 लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने एक्सिस बैंक के कश्मीरी गेट ब्रांच में 2 मैनेजरों को कमीशन में सोने के बिस्किट देकर पैसे एक्सचेंज करवाए हैं. मामला सामने आने के बाद इनकम टैक्स इस मामले की छानबीन कर रही है. एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, आयकर विभाग एक्सिस बैंक के 2 प्रबंधकों के आवासों पर भी सर्च ऑपरेशन चला रहा है. आईटी विभाग के अधिकारियों को आशंका है कि बैंक के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से कालेधन को सफ़ेद में बदलने का खेल चल रहा था. हालांकि अभी इन तमाम बातों पर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
इस बीच बैंक का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहा है और विभाग को जांच में सहयोग कर रहा है. एक्सिस बैंक ने एक बयान में कहा, “यह राशि हमारी कश्मीरी गेट शाखा के एक ग्राहक के खाते में जमा की गई थी”. एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, दो लोगों के पास 3.5 करोड़ रुपये के नए नोट होने की सूचना पर आयकर विभाग ने बैंक पर छापेमारी की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकंजे में आये लोगों ने यह स्वीकार किया कि प्रबंधकों के साथ सांठगांठ के जरिये वे कमीशन के आधार पर पुराने नोटों की नई करेंसी से अदला बदली कर रहे थे. इसके बाद विभाग ने बैंक की शाखा और प्रबंधकों के आवास पर छापेमारी की है. बताया जाता है कि नोट बदलने के कमीशन के रूप में प्रबंधकों ने सोना लिया है. हालांकि एक्सिस बैंक के अधिकारियों का कहना है कि वह आयकर विभाग के साथ इस मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं और अपनी तरफ से भी मामले की विस्तृत जांच में जुटे हैं.
जैसा कि आप जानते हैं कि सरकार ने 9 नवंबर की मध्यरात्रि से 500-1000 रुपये के नोटों का चलन बंद किया है जिसके बाद से लोग कालेधन को बदलने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं.अपराध समाचार
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.