अपराध समाचार
मनीष सिसोदिया के दफ्तर पर चोरों का ‘धावा’, कागजात-कंप्यूटर उठा ले गए
- 383 Views
- December 30, 2016
- By admin
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
पूर्वी दिल्ली में पटपड़गंज के विनोद नगर इलाके में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के दफ्तर में चोरी हो गई है. चोर कथित तौर पर कंप्यूटर, दस्तावेज, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए.
पुणे : बेकरी की दुकान में लगी आग, ‘ताले’ में बंद छह मजदूर जलकर मरे
अधिकारी ने बताया कि कुछ सामान दफ्तर के रिसेप्शन से चोरी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ सामान दफ्तर के रिसेप्शन से चोरी हुआ, जिसको बदलने की प्रक्रिया चल रही थी. ऐसा अंदेशा है कि चोरी कल देर रात हुई. मामले की जांच की जा रही है.
नोटबंदी : काले धन का ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, दुबई और हांगकांग तक लोढा का जाल
दो कंप्यूटर, लैटर पैड, हार्ड डिस्क, दस्तावेज, सीसीटीवी कैमरा चोरी
सूत्रों ने कहा कि चोर परिसर में ताला तोड़कर घुसे और उन्होंने दो कंप्यूटर, लैटर पैड, हार्ड डिस्क, दस्तावेज, सीसीटीवी कैमरे का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए. पुलिस ने कहा कि उन्हें चोरी होने की सूचना सुबह नौ बजकर करीब 20 मिनट पर मिली जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया.
झारखंड में कोयला खदान हादसा : 7 शव मिले, कई अभी भी फंसे हुए हैं, PM ने जताया दुख
कार्यालय के प्रभारी उपेंद्र ने कहा कि पूरे दफ्तर में लूटपाट की गई है
कार्यालय के प्रभारी उपेंद्र ने कहा कि पूरे दफ्तर में लूटपाट की गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं और क्या चीजें गायब हैं. दफ्तर कल देर रात ढाई बजे बंद किया गया था. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
लड़की के बनाए 8 फर्जी फेसबुक अकाउंट, ‘कॉल गर्ल’ बता मोबाइल नंबर भी डाला
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.