राजनीति
गांधीनगर के चुनाव परिणाम : बीजेपी-कांग्रेस को मिलीं बराबर-बराबर सीटें…
- 189 Views
- April 26, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
nobanner
गांधीनगर :गुजरात की राजधानी गांधीनगर के महानगरपालिका चुनावों में भाजपा को जोरदार झटका लगा है। गांधीनगर की कुल 34 सीटों में बीजेपी और कांग्रेस को बराबर की 16-16 सीटें मिली हैं।
उधर, चुनाव परिणामों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजय रूपाणी ने कहा कि महानगरपालिका चुनाव में बीजेपी को एक सीट का फायदा हुआ है। पिछले चुनाव में भाजपा को 15 और कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। जाहिर है कि चुनाव परिणाम से कांग्रेस को एक सीट का नुकसान हुआ है। इन चुनावों में कांग्रेस के मेयर महेंद्र सह राणा भी चुनाव हार गए।
Share this: