राजनीति
अमर सिंह ने रामगोपाल यादव को कहा ‘नपुंसक’, बोले- मैंने बाप-बेटे में झगड़ा नहीं कराया
- 527 Views
- October 25, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
समाजवादी पार्टी और यादव परिवार में मचे घमासान के लिए बार-बार अगर किसी एक इंसान को जिम्मेदार ठहराया जाता है तो वो अमर सिंह हैं. अखिलेश ने खुलकर अमर सिंह को हालातों के लिए जिम्मेदार ठहराया, यहां तक कि एक बैठक में उन्हें दलाल भी कहा. अब अमर सिंह ने अपना बचाव करते हुए पार्टी से बर्खास्त रामगोपाल यादव पर बड़ा हमला बोला है. अमर सिंह ने रामगोपाल को नपुंसक तक बोल दिया.
‘आनंद बाजार’ पत्रिका को दिए इंटरव्यू में अमर सिंह ने कहा कि रामगोपाल नपुंसक हैं. वहीं अखिलेश पर नरम रुख अपनाते हुए अमर सिहं ने कहा कि उन्होंने सोमवार को ही फोन करके सीएम को जन्मदिन की बधाई दी.
दलाल कहे जाने पर अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश को छोटे से देख रहा हूं. मेरे गोद में खेला है. मुझे अंकल बोलता था. अगर उसे लगता है कि मैंने अखबार में खबर छपवाई है तो एक बार फोन करके मुझसे पूछ लेता कि अंकल क्या मामला है. अमर सिंह ने खुद को इस झगड़े का जिम्मेदार नहीं माना. अमर सिंह ने कहा कि मैं इसमें नहीं हूं. बाप और बेटे में झगड़ा लगाकर मुझे क्या मिलेगा. अखिलेश को समझना होगा कि मुलायम जैसे उनके पिता हैं, समाजवादी पार्टी के भी वो पिता हैं.
सोमवार को अमर सिंह का बचाव करते हुए मुलायम सिंह ने कहा था कि अमर सिंह मेरा भाई है. अमर सिंह ने कई बार हमारी मदद की. अमर सिंह नहीं होते तो मुझे 7 साल की जेल हो जाती. शिवपाल और अमर सिंह के खिलाफ नहीं सुन सकता. मैं और शिवपाल कभी अलग नहीं हो सकते.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.