राजनीति
गोरखपुर में थोड़ी देर में रोड शो करेंगे अमित शाह, मुस्लिम बहुल इलाकों से गुजरेगा कारवां
- 396 Views
- March 02, 2017
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में दोपहर 12 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो शुरू होगा. इसमें पूर्वांचल में बीजेपी के बड़े नेता योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे. ये रोड शो करीब छह किलोमीटर तक निकलेगा. हजारों लोगों के इस रोड शो में शामिल होने का दावा किया जा रहा है. खास बात ये है कि मुस्लिम बहुल इलाकों से ये रोड शो गुजरेगा. रोड शो के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं.
प्रशासन बीजेपी के झंडे और बैनर हटा रहा है, जिसका बीजेपी नेता ओम माथुर ने विरोध किया है. उन्होंने इसके लिए सपा को जिम्मेदार ठहराया है.गोरखपुर में बीजेपी विजयी झंडा फहराने के लिए अमित शाह जिस रथ पर सवार होकर रोड शो करेंगे उसे फूलों से सजा लिया गया है.अमित शाह के इस रोड शो से पहले प्रशासन ने सरकारी संपत्ति से बीजेपी के झंडे और बैनर हटाने शुरू कर दिए जिसका बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध किया.
सबकी नजरें आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर होगी. अमित शाह का रोड शो दोपहर बारह बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे से पहले खत्म होगा. छह किलोमीटर का ये रोड शो गोरखपुर की संकरी गलियों और मुस्लिम बहुल इलाके से भी होकर गुजरेगा.
कहा ये भी जा रहा है कि गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ भी अमित शाह के साथ रोड शो में शामिल होंगे. अमित शाह गोरखपुर में होंगे वहीं उनके विरोधी अखिलेश यादव बलिया, राहुल गांधी महाराजगंज और मायावती चंदौली में चुनाव प्रचार करेंगे.
छठे दौर में पूर्वांचल के सात जिलों में शनिवार को वोट डाले जाने हैं. छठे चरण में महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया में 49 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
पूर्वांचल में एक दूसरे पर वार पलटवार का ये दौर आज थमने वाला है. यूपी में आज छठे चरण के लिए प्रचार खत्म हो रहा है. आज छठे चरण के चुनाव से पहले आखिरी दिन हर पार्टी वोटरों को अपने पाले में करने के लिए पूरा जोर लगाएगी.
इन इलाकों में पिछली बार किस पार्टी को कितनी सीटें आईं थी.
2012 में समाजवादी पार्टी को 27, बीएसपी को नौ, बीजेपी को सात, कांग्रेस को चार और अन्य को दो सीटें मिलीं थी. इस बार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.