राजनीति
मैं स्टांप पर लिखकर दे सकता हूं, जीते तो अखिलेश ही बनेंगे CM: शिवपाल सिंह यादव
- 633 Views
- October 21, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के लिए एक अच्छी खबर आई है. यूपी के सबसे ताकतवर सियासी घराने में मचा घमासान अब खत्म हो सकता है. मुलायम कुनबे में मची कलह को लेकर जहां एक तरफ शाही इमाम ने दावा किया है कि वह सब कुछ ठीक कर देंगे. तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने आज फिर कहा कि चुनाव में जीत के बाद अखिलेश ही सीएम बनेंगे.
पार्टी के लिए राहत की खबर
उत्तर प्रदेश में 2017 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में मुलायम यादव के परिवार में मचा घमासान ना केवल नेतीजी बल्कि पूरे समाजवादी पार्टी के लिए चिंता का सबब बना हुआ है. इसी बीच पार्टी के लिए एक राहत की खबर आई है.
अखिलेश यादव ही बनेंगे मुख्यमंत्री
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने खुद एक बार फिर ये ऐलान किया कि पार्टी की तरफ से अखिलेश यादव ही सीएम कैंडिडेट होंगे और अगर चुनाव में जीत हासिल हुई तो अखिलेश ही मुख्यमंत्री बनेंगे.
शिवपाल ने कहा कि, ”आप कहें तो मैं स्टांप पेपर पर लिख कर दे सकता हूं कि अगर हम जीते तो सीएम अखिलेश यादव ही बनेंगे.”
प्रदेश अध्यक्ष के पद को भी छोड़ने को तैयार
केवल इतना ही नहीं शिवपाल सिंह ने यह भी कहा कि ”अगर किसी को दिक्कत है तो मैं प्रदेश अध्यक्ष के पद को भी छोड़ने को तैयार हूं.” इस दौरान शिवपाल सिंह ने यह मांग भी की कि ”जिसने मुलायम सिंह यादव को पत्र लिखकर उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं उसके खिलाफ कार्रवाई जरुर होनी चाहिए.”
यह भी पढ़ें:- मुलायम कुनबे की कलह में शाही इमाम का ‘सब कुछ ठीक कर देने’ का दावा
आपको बता दें कि इससे पहले परिवार में घमासान के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव यूपी के बलिया और इटावा में आयोजित कार्यक्रमों में कह चुके हैं कि अगर समाजवादी पार्टी जीती तो अखिलेश यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे.
खत्म हो सकता है चाचा-भतीजे के बीच मचा घमासान
शिवपाल के इस कदम के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में चाचा-भतीजे के बीच मचा घमासान अब खत्म हो सकता है. शिवपाल के इस बयान को टीम अखिलेश जहां भतीजे अखिलेश यादव के जीत के रुप में देख रही है तो वहीं पार्टी के लोग इसे यूपी चुनाव को लेकर अच्छा संकते मान रहे हैं.