राजनीति
अमित शाह का चाचा, भतीजा और मायावती पर करारा हमला
- 644 Views
- October 28, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
समाजवादी पार्टी में ‘चाचा-भतीजे’ के बीच मचे घमासान का उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में फायदा उठाने की कवायद में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश को दिया जा रहा धन चाचा भतीजा खाएंगे.
साथ ही दावा किया कि पूर्व में कल्याण सिंह के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के समय गुंडे या तो सलाखों के पीछे थे या फिर भूमिगत हो गये थे.
शाह ने सपा के गढ में संकल्प रैली करते हुए कहा, ‘‘मोदी सरकार ने हर साल उत्तर प्रदेश को एक लाख करोड़ रूपये ज्यादा देने का फैसला किया लेकिन आपके के हिस्से कुछ नहीं आने वाला. सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव खाएंगे, भतीजा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खाएगा और कुछ बचा तो आजम खां और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चट कर जाएंगेय.’’ उन्होंने शिवपाल, अखिलेश और मायावती पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व में उत्तर प्रदेश में जब कल्याण सिंह की सरकार थी तो कानून व्यवस्था का आलम यह था कि गुंडे या तो सलाखों के पीछे थे या फिर भूमिगत हो गये थे.
शाह का निशाना बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर था, जो दावा करती हैं कि जब राज्य में उनकी सरकार थी, तब कानून व्यवस्था की स्थिति दुरूस्त रही.
उन्होंने कहा, ‘‘बहन जी मायावती कह रही हैं कि हम कानून व्यवस्था ठीक कर देंगे. बहन जी आपके समय में ही बलात्कार की घटनाओं में 161 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. आपके समय में ही 1100 दलितों की हत्या हो गयी थी.’’ सपा सरकार पर कानून व्यवस्था को मजाक बनाने का आरोप मढते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘कानून व्यवस्था को ना भतीजा ठीक कर सकता है और ना ही बुआ ठीक कर सकती हैं’’
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत मिलने का दावा करते हुए शाह ने कहा कि अब सपा और बसपा की ‘गुंडई’ नहीं चलेगी क्योंकि बीजेपी में गुंडों की कोई जगह नहीं है और उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ने वाला है. शाह ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. सपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था का मजाक बनाकर रख दिया है.’’ उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘अपनी ताकत इतनी प्रचंड कर दो कि गुंडे घर से बाहर ही ना निकलें.
बीजेपी का कार्यकर्ता प्रतिज्ञा लेकर निकले कि सपा और बसपा की गुंडई नहीं चलेगी. बहुत हुआ. अब उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने वाला है.’’ शाह ने कहा, ‘‘बीजेपी में गुंडों की कोई जगह नहीं है. यह देशभक्तों की पार्टी है.’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने कानून व्यवस्था को काफी हद खराब कर दिया है. कानून व्यवस्था का मतलब ही इस सरकार ने बदल दिया. उन्होंने कहा, ‘‘अगर सरकार का समर्थन ना होता तो क्या रामवृक्ष यादव की जमीन कब्जा करने की हिम्मत होती. सपा के गुंडे गांव गांव में गरीबों की जमीन हथिया कर बैठ गये हैं. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेते ही चौबीस घंटे में ये लोग अपने आप कब्जा छोडकर उत्तर प्रदेश भी छोड देंगे.’’ शाह ने इटावा को वीरों की भूमि बताते हुए शहीद नितिन यादव को याद किया और कहा कि इटावा के इस जवान के बलिदान को पूरा देश नमन करता है. शाह ने लक्षित हमले की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ की. शाह ने आगे कहा देश की सीमाओं से छेडछाड बर्दाश्त नहीं करेंगे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.