राजनीति
जम्मू IIM पर घमासान, केंद्रीय मंत्री जावडेकर और पूर्व CM उमर अब्दुल्ला में ठनी
- 497 Views
- October 14, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
आईआईएम को लेकर शिक्षा मंत्री प्रकाश जावडेकर और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की बीच ठन गई है. कल केन्द्रीय कैबिनेट ने जम्मू में आईआईएम की शुरुआत करने का फैसला लिया था. जिसके तुरंत बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्वीटर पर केंद्रीय और राज्य सरकार द्वारा कश्मीर से भेदभाव करने का आरोप लगाया था.
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीटर पर लिखा था कि ‘खुल्लम-खुल्ला पक्षपातपूर्ण राजनीति’ करार दिया. उमर ने महबूबा मुफ्ती पर भी पर जोरदार हमला किया. उमर की पार्टी ने कहा कि महबूबा ने सत्ता में रहने के लिए अपनी आत्मा बेच दी है.
साथ ही ये भी जोड़ा कि जम्मू को आईआईटी और आईआईएम भी मिला है. वे सभी आवाजें कहां हैं, जो जम्मू कश्मीर के संतुलित विकास के लिए उठती थीं. वह जम्मू क्षेत्र में भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) स्थापित करने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे.
इसके जवाब में आज सुबह से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 7 ट्वीट कर कर उमर अब्बदुल्ला को जवाब दिया है. जावड़ेकर ने ट्वीट कर कर कहा है कि शिक्षा का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है. आईआईएम जो जम्मू में खुला है उसका एक ऑफ कैम्पस श्रीनगर में भी खुलेगा.
इतना ही नहीं ट्वीट पर उमर अब्दुल्ला को टैग कर शिक्षा मंत्री ने ये भी लिखा है कि ज्यादा बेहतर होता अगर आप अपने 2011-2014 के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री छात्रवृत्रि योजना को बेहतर तरीके से लागू करते.
फिलहाल ट्वीटर पर दोनों नेताओं की जंग अब भी जारी है. दरअसल कल ही केंद्रीय कैबिनेट ने जम्मू को आईआईएम का तोहफा दिया था. फैसले के मुताबिक 2016-17 के शैक्षणिक सत्र से ही आईआईएम काम करना शुरु कर देगा.
फैसले के मुताबिक जम्मू आईआईएम का एक आउट कैम्पस कश्मीर में खोलने की बात थी. जिसके लिए DPR यानी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जा रही है. साल में यह आईआईएम जम्मू में मौजूद old government college of engineering and technology के कैम्पस से चलेगा.
सरकार के मुताबिक अगले 4 सालों में सरकार 61 करोड़ रुपए की लागत से इसके कैम्पस को तैयार करेगी. पहले सेशन में PG DIPLOMA PROGRAM ही शुरु किया जाएगा. इस कोर्स में पहले साल में 54 छात्र ही दाखिला ले पाएंगे. जिसे आने वाले 4 सालों में बढ़ा कर 120 करने का सरकार का इरादा है.
केन्द्रीय कैबिनेट का आज का ये फैसला प्रधानमंत्री के जम्मू कश्मीर के विकास पैकेज का ही हिस्सा है. इससे पहले सरकार ने जम्मू में आईआईटी, श्रीनगर के एनआईटी का कायकल्प, दो नए AIIMS की स्थापना की बात कही है. देश भर में वर्तमान में 19 आईआईएम है. जिनमे से 6 की शुरूआत 2015 में हुई थी.