राजनीति
सॉफ्टबैंक के प्रेसिडेंट निकेश अरोड़ा का इस्तीफा, 500 करोड़ का था सैलरी पैकेज
सॉफ्टबैंक के प्रेसिडेंट निकेश अरोड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मंगलवार को खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है।
अरोड़ा ने कहा कि अपनी एलिजिबिलिटी को लेकर उठे सवालों पर कंपनी बोर्ड से क्लीन चिट मिलने के बाद उन्होंने पद छोड़ा है। बता दें कि जापानी टेलिकॉम कंपनी सॉफ्टबैंक के प्रेसिडेंट और सीओओ अरोड़ा को फाइनेंशियल ईयर 2015-16 में 500 करोड़ रुपए (7.3 करोड़ डॉलर) का सैलरी पैकेज मिला था। वे लगातार दूसरे साल ब्लूमबर्ग की दुनिया के टॉप-पेड एक्जीक्यूटिव की लिस्ट में थे।
उनकी सैलरी एप्पल के सीईओ टिम कुक और वॉल्ट डिज्नी के बॉब ईगर के आसपास थी।
– अरोड़ा ने ट्वीट किया, ‘मेरे आगे बढ़ने का यही सही समय है। इंडियन र्स्टाटअप को मेरा सपोर्ट जारी रहेगा।’
– उनका इस्तीफा तुरंत मंजूर कर लिया गया। अब वे सॉफ्टबैंक के एडवाइजर बने रहेंगे।
– माना जा रहा था कि अरोड़ा इन्वेस्टर्स की नाराजगी के चलते कंपनी छोड़ने की तैयारी में हैं।