राजनीति
मैं कांग्रेस में जाऊं, ये कभी नहीं हो सकता, ऐसा सोचना भी पागलपनः वरुण गांधी
- 211 Views
- June 10, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
भाजपा उपाध्यक्ष और सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने उन खबरों का जोरदार खंडन किया है, जिसमें उनके और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वरुण गांधी ने आईबीएनखबर से बातचीत में कहा कि ऐसा जो लोग सोचते भी हैं, वो उनका पागलपन है। जिन्हें हमारे बारे में थोड़ी सी भी जानकारी है, वो ऐसा सोचने की गलती नहीं करेंगे।
वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर को लेकर कहा कि सोशल मीडिया आजकल बौद्धिक उल्टियां करने के अड्डे के रूप में तब्दील हो चुका है। उन्होंने ऐसी किसी भी बात का जोरदार खंडन करते हुए कहा कि उनके परिवार के बारे में थोड़ी सी भी जानकारी रखने वाले इस बात को समझ सकते हैं कि ये कभी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वो भारतीय जनता पार्टी में थे, हैं और हमेशा रहेंगे। वो पार्टी के अभिन्न अंग हैं, और इससे दूरी के बारे में वो सोच भी नहीं सकते।
मैं कांग्रेस में जाऊं, ये कभी नहीं हो सकता, ऐसा सोचना भी पागलपनः वरुण गांधी
वरुण गांधी ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर को लेकर कहा कि सोशल मीडिया आजकल बौद्धिक उल्टियां करने के अड्डे के रूप में तब्दील हो चुका है।
वरुण गांधी ने सोशल मीडिया यूजरों से भी कहा है कि वो किसी भी तरह के बहकावे में न आएं और जाने-अनजाने किसी साजिश का हिस्सा न बनें। गौरतलब है कि वरुण गांधी से इन दिनों बीजेपी का आलाकमान खुश नहीं बताया जाता। ऐसी खबरें भी आई हैं कि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर राजनीतिक गतिविधियां चलाने से भी बीजेपी नेतृत्व ने रोक दिया है। इसी के बाद ये अटकलें लगने लगीं कि ये गांधी भी कांग्रेस का दामन थाम सकता है हालांकि उन्होंने इससे स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.