राजनीति
मेरा डंडा तुम्हारा इंतजार कर रहा है, हिम्मत है तो इधर आओ: काटजू ने MNS को ललकारा
- 582 Views
- October 20, 2016
- By admin
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने को लेकर चल रहे विवाद में अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज (रिटायर्ड) मार्कंडेय काटजू ने भी विवादित बयानबाजी की है. काटजू ने बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) पर तीखा प्रहार करते हुए कई ट्वीट किए.
गौरतलब है कि MNS मशहूर निर्देशक करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की रिलीज का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि इसमें पाकिस्तान के अभिनेता फवाद आलम ने काम किया है.
काट्जू ने ट्वीट किया, “MNS असहाय लोगों पर हमले क्यों कर रही है? अगर आप में साहस है तो मेरे पास आइए. मेरा डंडा तुम्हारा इंतजार कर रहा है और तुम्हारी खबर लेने के लिए अधीर है.”
काट्जू ने अगले ट्वीट में लिखा, “MNS के कार्यकर्ता गुंडे हैं जिन्होंने अरब सागर का खारा पानी ही चखा है. मैं इलाहाबादी गुंडा हूं जिसने संगम का पानी पिया है.”
उल्लेखनीय है कि काट्जू प्रेस परिषद के अध्यक्ष रह चुके हैं और विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं.